Author: Varsha Chauhan
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
CG Naxal News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मोरखंडी जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियारों के जखीरे को बरामद किया है। यह कार्रवाई BSF, जिला बल और BDS की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों के खिलाफ अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जंगल में चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन जानकारी के मुताबिक, नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम जंगल क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को मोरखंडी जंगल…
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिला बलरामपुर में शिक्षक संवर्ग की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण एवं लंबित मांगों को लेकर विशाल आंदोलन व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा के आह्वान पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से जुटे हजारों शिक्षकों ने अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। शिक्षकों की इस विशाल सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पवन सिंह ने कहा कि “शिक्षक अपने जायज अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुके हैं, यदि शासन ने…
Gwalior Kissing Car : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अनोखा स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के मकसद से युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। उसकी गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिसके बाद कार पर जगह-जगह लिपस्टिक के निशान दिखाई देने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर करीब 55 लाख व्यूज मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की नजर इस पर पड़ी और युवक पर 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वायरल वीडियो में दिखी ‘किसिंग कार’ सोशल मीडिया पर वायरल…
CG News : कांकेर। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में सड़क और आवागमन प्रभावित हुआ है। इसी बीच एक हादसे में सड़क का हिस्सा बह जाने के कारण एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। वाहन में सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव में मदद की। तेज बारिश के बीच हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण सड़क के आसपास पानी का तेज बहाव बना हुआ था। इसी दौरान सड़क का एक हिस्सा…
CG News : रायपुर। प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच गांजा तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों की सतर्कता के चलते गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। बताया जा रहा है कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो को छोड़कर उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध स्कॉर्पियो देखकर हुआ शक जानकारी के मुताबिक, इलाके में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को देखकर मोहल्लेवासियों…
Mahatari Vandan Yojana : रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में निर्धारित राशि का अंतरण किया गया है। किस्त जारी होने के बाद प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके दैनिक खर्चों में सहयोग देना है। महिलाओं के खातों में पहुंची राशि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। 31वीं…
CG Crime News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरगुजा-सूरजपुर सीमा से लगे जंगल में पेड़ पर एक युवक और युवती के शव मिले हैं। दोनों के शव एक ही फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू की। खुखड़ी बीनने गए लोगों ने देखा शव जानकारी के मुताबिक, जंगल में कुछ लोग खुखड़ी बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी।…
BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा BPSC TRE 4 को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी पीटी और मेंस की व्यवस्था हटाने, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और बिहार में शत-प्रतिशत डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे पर लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। गांधी मैदान में टूटी बैरिकेडिंग सीएम आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने गांधी मैदान…
TMC Rebel MPs: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 कथित बागी सांसदों की सदस्यता से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी किया है। इन सांसदों के खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की मांग की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत से कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में निर्देश लेकर कोर्ट…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनीराम यादव से जुड़ी करीब 4.5 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब प्रशासनिक जांच के साथ-साथ राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। मामले में मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। मंत्री ने कथित तौर पर कहा कि “4-5 करोड़ का घोटाला कोई बड़ा घोटाला नहीं है, कुछ लोग डीईओ के खिलाफ लगे हुए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। दरअसल सरकारी विभागों…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
