Author: Varsha Chauhan
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह परिसर में चौकीदार का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में इस वारदात में चार नाबालिगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। हाथ-पैर बंधे और मुंह में गमछा मिला जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तखतपुर क्षेत्र के अरईबंद निवासी नरेंद्र कुमार खांडे के रूप…
FSSAI Action : नई दिल्ली। ऑनलाइन ग्रॉसरी और खाद्य सामग्री की डिलीवरी करने वाली कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने Swiggy Instamart को कथित रूप से खराब और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की शिकायतों को लेकर 9 नोटिस जारी किए हैं। ग्राहकों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा नियामक ने कंपनी से पूरे मामले में जवाब और जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। ग्राहकों ने की खराब सामान मिलने की शिकायत जानकारी के अनुसार, कई ग्राहकों ने शिकायत की थी कि उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर किए गए कुछ खाद्य उत्पाद…
DJ Noise Pollution : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ध्वनि प्रदूषण को लेकर दायर एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित निर्णायक अधिकारी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मामले में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में गणेशोत्सव के दौरान कथित रूप से ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में 1.05 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाने की मांग की गई…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी विभागों में बिजली खपत और भुगतान व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों और विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 1 अगस्त से सरकारी संस्थानों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य होगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य बिजली खर्च में पारदर्शिता लाना, अनावश्यक खपत को नियंत्रित करना और बिजली बिलों के भुगतान में होने वाली देरी को खत्म करना है। पहले रिचार्ज, फिर बिजली का उपयोग प्री-पेड बिजली बिलिंग व्यवस्था मोबाइल रिचार्ज की तरह काम…
Chhattisgarh Police Transfer रायपुर 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 13 जुलाई 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया। प्रशासनिक आधार पर किए गए इन स्थानांतरणों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू किया गया है।
Amarnath Yatra 2026 : देश की सबसे पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल अमरनाथ यात्रा इस बार आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी नया उदाहरण पेश करने जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस यात्रा को देश की पहली ‘जीरो लैंडफिल पिलग्रिमेज’ बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसका मतलब है कि यात्रा के दौरान निकलने वाला कोई भी कचरा लैंडफिल में नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उसका वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और उपयोग किया जाएगा। 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलने वाली इस 57 दिवसीय यात्रा में इस वर्ष 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल…
LIVE रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। विधानसभा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिंक ई-रिक्शा योजना महिलाओं के लिए रोजगार का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से…
Korea Murder Case : बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है। सोमवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम बैकुंठपुर पहुंची और सीधे घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अब तक की पुलिस जांच से जुड़े दस्तावेजों, साक्ष्यों और केस डायरी का अध्ययन शुरू कर दिया है।…
उत्तराखंड के चर्चित Badrinath offering theft case में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के अचानक लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है। उनकी पत्नी हेमलता नौटियाल ने पुलिस को तहरीर देकर पति के अपहरण की आशंका जताई है और जल्द से जल्द उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है। पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर हेमलता नौटियाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उच्च न्यायालय ने 16 जुलाई तक प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद रात के समय उन्हें…
IND vs ENG 1st ODI Live Streaming : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब वनडे क्रिकेट का रोमांच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के सामने अब चुनौती होगी कि वह टी20 की हार को पीछे छोड़कर वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करे। वहीं इंग्लैंड की टीम भी अपनी जीत की लय को बरकरार…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
