Author: Varsha Chauhan
2027 Hyundai Palisade— हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) ने साउथ कोरिया में अपनी 2027 Palisade फ्लैगशिप SUV को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इस अपडेटेड लाइन-अप में सबसे बड़ा आकर्षण नया High-Roof लग्जरी वेरिएंट है, जिसे खास तौर पर प्रीमियम चौफर-ड्रिवन (Chauffeur-Driven) एक्सपीरिएंस के लिए डिजाइन किया गया है। 2027 Hyundai Palisade की एक्स-शोरूम कीमत KRW 44.78 मिलियन (लगभग 30.86 लाख रुपए) से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप-एंड High-Roof वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत KRW 81.59 मिलियन (लगभग 56.25 लाख रुपए) रखी गई है। 2027 हुंडई पैलिसेडे एल लक्ज़री हाई-रूफ वेरिएंट का अनावरण: KRW 44.78 मिलियन से…
Islamabad Hospital Fire: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। Pakistan Institute of Medical Sciences (PIMS) अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। हादसा अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड की नर्सरी में हुआ, जहां कथित तौर पर AC का कंप्रेसर फटने के बाद आग लगी। घटना के समय नर्सरी में नवजात बच्चे मौजूद थे। नर्सरी में मौजूद थे 16 नवजात जानकारी के मुताबिक, आग लगने के वक्त नर्सरी में कुल 16 नवजात शिशु थे। आग तेजी से फैलने के कारण इनमें से 15 बच्चों की जान चली गई,…
Supaul Accident: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर हुआ, जहां बजरंगबली मंदिर के समीप झूलन पूजा के दौरान कुछ लोग कीर्तन कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, लोग सड़क किनारे बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। टक्कर के बाद वाहन…
Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सुबह 5:20 बजे हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर सूर्यापेट जिले के दुर्गापुरम स्टेज के पास हुआ। प्राइवेट बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। बस में…
CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की हालत बिगड़ी, मेडिकल जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया
CGPSC Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित घोटाले के मामले में जेल में बंद टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जानकारी के अनुसार, जेल में रहने के दौरान टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी जांच की और आवश्यक उपचार…
बलरामपुर 26 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से यह क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक विकास कार्यों को…
बलरामपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एकदिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के राजपुर के कर्रा गांव पहुंचे, हेलीपैड पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए, उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।
PM Modi’ नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दौर में राजनीतिक संवाद का तरीका तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंत्रियों को युवाओं की भाषा और उनकी पसंद के मुताबिक सोशल मीडिया पर संवाद करने की सलाह दिए जाने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों की Instagram सक्रियता में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक महीने के भीतर केंद्रीय मंत्रियों की Instagram पोस्टिंग में करीब 48 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 में से 28 मंत्रियों की बढ़ी सक्रियता आंकड़ों के मुताबिक, जिन 29 केंद्रीय मंत्रियों की सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण किया गया, उनमें…
CG BREAKING : रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस बार B.Sc फर्स्ट ईयर के ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से कई घंटे पहले वायरल होने की बात कही जा रही है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परीक्षा से करीब 6 घंटे पहले पेपर वायरल होने का दावा जानकारी के मुताबिक, B.Sc फर्स्ट ईयर की ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ विषय की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होनी थी। इसी…
Raksha Bandhan Special Train : रायपुर। रक्षाबंधन पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक तीन दिनों तक संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से भाई-बहनों और अन्य यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन में होंगे 10 ICF कोच जानकारी के अनुसार, रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में कुल 10 ICF कोच लगाए जाएंगे।…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
