Author: Varsha Chauhan
CG CRIME : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। जिले में एक बार फिर डबल मर्डर की वारदात सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।…
High Court’ रायपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा मामलों में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि आधार कार्ड में दर्ज उम्र को अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मुआवजा तय करते समय दावा अधिकरण (MACT) को रिकॉर्ड में उपलब्ध सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन करना होगा। यह फैसला उन मामलों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां दुर्घटना पीड़ित या मृतक की उम्र को लेकर अलग-अलग दस्तावेजों में भिन्न जानकारी दर्ज होती है और उसी के आधार पर मुआवजे की राशि प्रभावित होती है। क्या कहा हाई…
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरे जोर पर है। प्रदेश में सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम के चलते शनिवार को कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश कुसमी में हुई, जहां 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर पानी बरसा। इससे पहले बिलासपुर में भी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
RTE Admission 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त प्रवेश देने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है। राज्य में दूसरे चरण की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद भी 9 हजार से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को राहत देते हुए तीसरे चरण में प्रवेश का एक और अवसर देने का फैसला किया है। विभाग के अनुसार कई अभिभावकों ने आवेदन तो किया था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन, स्कूल चयन या समय पर…
Jagannath Temple History : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और पुरी धाम का इतिहास जितना गौरवशाली है, उतना ही रहस्यमयी भी। धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार, एक समय ऐसा भी आया था जब भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पवित्र प्रतिमाओं को हमलावरों से बचाने के लिए करीब 144 वर्षों तक पुरी मंदिर से दूर गुप्त स्थान पर रखा गया था। आइए जानते हैं इस रोचक इतिहास के बारे में। Tikrapara Mass Suicide Update : रायपुर के टिकरापारा में एक परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस’ मुन्ना ठाकुर से पूछताछ जारी…
Horoscope मेष पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग हैं, पर खर्च सोच-समझकर करें। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। वृषभ सेहत आज ठीक रहेगी। बस इस बात पर ध्यान दें कि पैसा कहां खर्च हो रहा है। ज्यादा खर्च से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मिथुन मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। शांति से काम निपटाएं। बौद्धिक कामों से इज्जत मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ विदेश जाने का मौका भी बन सकता…
Ahmedabad Blast News : अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के वस्त्राल इलाके में शनिवार को एक कथित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके के बाद आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। घटना स्थल के पास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का कैंप होने के कारण जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन तथा दमकल विभाग के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों…
Sonam Wangchuk News : नई दिल्ली। लद्दाख से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर लंबे समय से भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। शनिवार सुबह पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। अस्पताल प्रशासन ने जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि वांगचुक डिहाइड्रेशन और पोटेशियम की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं, अस्पताल का दावा है कि उन्होंने उपचार के दौरान दवा लेने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, वांगचुक के चिकित्सक ने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाते…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि पुलिस और प्रशासन को भी गहन जांच के लिए मजबूर कर दिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस कथित सूदखोर मुन्ना ठाकुर से लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले परिवार की मुखिया ने अपने बच्चों को खाना खिलाया था। उस समय…
भोपाल। आगर मालवा जिले में कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार के अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के अंदरूनी विवाद को लेकर अब भाजपा ने हमला बोला है, वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए भाजपा को अपने संगठन की चिंता करने की सलाह दी है। भाजपा प्रवक्ता कर्नल ईशान सिंह (किशन) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में गुटबाजी और अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जनता के मुद्दों से दूर होकर केवल राजनीतिक दौरे कर रहे…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
