Author: Varsha Chauhan

विदिशा। नशे के खिलाफ जंग में पुलिस अब कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता का भी सहारा ले रही है। मध्य प्रदेश के विदिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अनोखे अंदाज में लोगों तक संदेश पहुंचाया है। एएसपी ने मंच से भाषण देने के बजाय खुद एक नाट्य रूपांतरण वीडियो में अभिनय कर नशे के दुष्परिणामों को दिखाया। वीडियो में बताया गया है कि नशे की आदत किस तरह धीरे-धीरे व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, आर्थिक स्थिति और भविष्य को नुकसान पहुंचाती है। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बारिश का संकट’…

Read More

CG Crime News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को एक 50 वर्षीय महिला की कथित रूप से हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि गांव के ही 42 वर्षीय रामप्रसाद सोनवानी पर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर उसकी हत्या करने, फिर शव के साथ यौन उत्पीड़न करने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…

Read More

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को एक सरकारी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कथित रूप से नशीली दवा का सेवन करने के बाद 8 छात्र अचानक बेहोश हो गए। घटना पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बताई जा रही है। छात्रों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। घटना के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रों ने स्कूल परिसर…

Read More

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भाषण राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अपने शांत, सरल और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री ने इस बार सदन में आक्रामक अंदाज अपनाते हुए विपक्ष के आरोपों का जोरदार जवाब दिया। उनके भाषण के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों में उत्साह देखा गया, जबकि विपक्ष ने भी सरकार के जवाबों पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री साय का यह भाषण विधानसभा की महत्वपूर्ण बहसों में से एक रहा, जिसमें उन्होंने…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय निकायों के कामकाज को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रखा है। रिपोर्ट में वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन (मैनपावर) की कमी, योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय विकास कार्यों में विभिन्न स्तरों पर कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। इन निष्कर्षों के बाद पंचायतों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कई क्षेत्रों में संसाधनों के प्रभावी उपयोग, वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक निगरानी को और मजबूत करने…

Read More

Mahadev Betting App Case : रायपुर। बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल केस में अब मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ की जाएगी। इससे पहले दूसरे दिन ईडी अधिकारियों ने उनसे करीब आठ घंटे तक विस्तृत पूछताछ की थी। जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं और संभावित वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को खंगालने में जुटी है। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में पिछले कुछ समय से ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। कई राज्यों में छापेमारी, पूछताछ और…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और कई जिलों में बने जलभराव के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक…

Read More

CG NEWS : बस्तर/बकावंड, 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित उलनार गांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर सामाजिक विवाद की स्थिति बन गई। 62 वर्षीय लखी कश्यप के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के स्थान को लेकर परिजनों और ग्रामीणों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद सहमति बन सकी और अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। IND vs ENG 3rd ODI : सीरीज का आखिरी और सबसे बड़ा मुकाबला’ लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने, राहुल-कुलदीप की वापसी लगभग तय…

Read More

America Wildfire Flood Crisis : अमेरिका इस समय भीषण प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में है। देश के पूर्वी हिस्से में स्थित ग्रेट लेक्स से लेकर राजधानी वॉशिंगटन डीसी तक 15 राज्य लगातार तीसरे दिन जंगलों की आग, घने धुएं और बाढ़ की मार झेल रहे हैं। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, जबकि लाखों लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने और घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। America Wildfire Flood Crisis शुक्रवार को देशभर में जंगलों में आग लगने की 68 सक्रिय घटनाएं दर्ज की गईं। पूर्वी अमेरिका में धुएं की मोटी…

Read More

Vikram-1 Launch: भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल ‘विक्रम-1’ शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत के स्पेस सेक्टर के लिए “ऐतिहासिक नई शुरुआत” बताया और स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। Vikram-1 Launch पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि Vikram-1 Launch भारत के निजी स्पेस सेक्टर…

Read More