Author: Varsha Chauhan

Horoscope मेष आज का दिन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है.  परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. नौकरी और व्यापार में सामान्य प्रगति रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. मिथुन आज आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग…

Read More

Sonam Wangchuk’ नई दिल्ली। शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने उनकी पत्नी गीतांजलि की याचिका खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल वांगचुक को सरकारी सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। वांगचुक पिछले 20 दिनों से शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी ने जताया था अविश्वास गीतांजलि ने दिल्ली हाई…

Read More

Imran Khan’ इस्लामाबाद/नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी का बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान पाकिस्तान की स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता कर पाकिस्तान की “इज्जत बचा ली”। नूरीन नियाजी ने कहा कि भारत की ओर से लगातार सैन्य कार्रवाई और मिसाइल हमलों के बाद पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर भारी दबाव था। उनके मुताबिक उस समय पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय ताकतों से मदद मांगने की…

Read More

BPCL नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक नई प्रीमियम सेवा ‘Bharatgas Lite ZIP’ लॉन्च की है। इस सेवा के तहत ग्राहकों को हल्का, जंग-रोधी और पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर, तुरंत नया कनेक्शन और फास्ट/एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने इसकी शुरुआत फिलहाल मुंबई से की है। BPCL के अनुसार यह सेवा चरणबद्ध तरीके से देशभर में विस्तार की जाएगी और 15 अगस्त 2026 तक 24 राज्यों के 100 शहरों में इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। क्या है Bharatgas Lite ZIP? Bharatgas Lite ZIP एक नई पीढ़ी का कंपोजिट…

Read More

CG BREAKING : बालोद, 19 जुलाई। जिले में सात महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आरक्षक लिकेश पटेल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लंबे समय बाद भी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी (टीआई) बालोद से पूरी केस फाइल और विस्तृत प्रतिवेदन तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक एसपी कार्यालय ने अब तक हुई जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि मामले की पुनः समीक्षा की…

Read More

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान पुलिस के अनुसार युवती की आरोपी से पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। तिल्दा-नेवरा–रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 30 वर्षीय एक महिला असहाय और निर्वस्त्र अवस्था में भटकती हुई ग्राम सड्डू पहुंच गई। महिला की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसकी मदद करने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, महिला गांव के कुछ घरों में पहुंची, जहां उसने खाना खाया और बाद में कुछ बर्तन फेंक दिए। ग्रामीणों ने उसे कपड़े पहनाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने लगातार विरोध किया और कपड़े पहनने से इनकार कर…

Read More

CG Pensioners News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मध्यप्रदेश कैडर से छत्तीसगढ़ में आए पेंशनरों और उनके आश्रित परिवारों को महंगाई राहत (DR) बढ़ाने के लिए अब मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व स्वीकृति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य सरकार जब भी डीआर में वृद्धि का निर्णय लेगी, उसे सीधे लागू किया जा सकेगा। इस फैसले से करीब 1.5 लाख पेंशनर और परिवार पेंशनर सीधे लाभान्वित होंगे। लंबे समय से पेंशनर संगठन इस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग कर रहे थे।…

Read More

CG Crime : धरसींवा/रायपुर। डिजिटल दौर में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ठग आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय नेताओं को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के धरसींवा क्षेत्र से सामने आया है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल का व्हाट्सएप नंबर कथित तौर पर हैक कर लिया गया। इसके बाद हैकर्स ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए समर्थकों, कार्यकर्ताओं और परिचितों को संदेश भेजकर पैसों की मांग शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में…

Read More

CG NEWS :  रायपुर। करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गोयनका पिछले करीब डेढ़ से दो वर्षों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कोलकाता ले जाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र गोयनका पहले मध्य प्रदेश के विधायक संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि कंपनी से जुड़े सैकड़ों करोड़ रुपये…

Read More