Author: Varsha Chauhan
Jharkhand Road Accident : रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास रामगढ़-बोकारो रोड (एनएच-23) पर ट्रक और पैसेंजर पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कथित तौर पर रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रहे पैसेंजर वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप…
Vaibhav Suryavanshi’ नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब उनके संभावित इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि 26 जून को खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में उन्हें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हालांकि यह फैसला उतना आसान नहीं है, जितना दिखाई देता है। टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के सामने पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी चुनौती है। टीम में कई…
Ketan Agarwal Murder Case : चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक भावुक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि यदि उनकी बेटी इस मामले में दोषी साबित होती है तो उसे कानून के अनुसार सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती प्रवीण गोयल ने कहा कि यदि उनकी बेटी ने यह जघन्य अपराध किया है तो उसे किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने…
CG NEWS : बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। जेल परिसर के प्रवेश द्वार पर एक आरोपी के मोबाइल फोन पर बात करते हुए दिखाई देने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना से जुड़ा वीडियो और दृश्य सामने आने के बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल पर बात करता दिखाई दिया आरोपी सलमान खान तालापारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार था। हाल ही…
Donald Trump Approval Rating : वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक लोकप्रियता में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के ताजा सर्वे के अनुसार, दुनिया भर में 76 प्रतिशत लोगों ने ट्रंप के नेतृत्व पर भरोसा नहीं जताया। माना जा रहा है कि उनकी टैरिफ नीति और ईरान से जुड़े हालिया फैसलों का असर उनकी वैश्विक छवि पर पड़ा है। सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने जताया भरोसा सर्वे के मुताबिक, वैश्विक मामलों को संभालने के लिए केवल 23 प्रतिशत प्रतिभागियों ने ट्रंप के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। अध्ययन में शामिल 24…
CG Train Cancelled : रायपुर। रायपुर से बिलासपुर के बीच प्रतिदिन मेमू और पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को 26 जून से 29 जून तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के तहत रायपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज (RUB) निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रिलिविंग गर्डरों की डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए इस अवधि में रायपुर-गेवरा लोकल, रायपुर-बिलासपुर, रायपुर-कोरबा तथा इतवारी पैसेंजर…
आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर चम्पक द्वादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की चम्पा के सुगंधित फूलों से पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। चम्पा के फूलों से भगवान की आराधना किए जाने के कारण ही इस तिथि को चम्पक द्वादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु अथवा श्रीगोविन्द की पूजा के बाद “गोविन्द हरे, गोपाल हरे। जय-जय प्रभु…
CG NEWS : राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के हितग्राही चयन को लेकर ग्राम सभा के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब आवास सूची में नाम नहीं होने से नाराज एक महिला और उसकी बेटी ने पंचायत भवन के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस की तत्परता से दोनों को समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची…
टेक डेस्क। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज करते हुए ओप्पो ने अपनी नई Oppo Reno 16 Series की भारत में लॉन्चिंग तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह नई स्मार्टफोन सीरीज 2 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च की जाएगी। शुरुआती चरण में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। दोनों डिवाइस अमेजन, फ्लिपकार्ट और ओप्पो के आधिकारिक ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। छत्तीसगढ़ में एल्डरमैनों की नियुक्ति: रायपुर नगर निगम को मिले 11 मनोनीत सदस्य, 32…
CG Weather Update : रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बादलों की आवाजाही के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से तापमान और नमी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि अब मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार 27 जून से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
