Author: Varsha Chauhan

CG Education News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं की पाठ्यपुस्तकों में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। नई किताबों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली, गतिविधि आधारित शिक्षण और विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम पाठ्यक्रम और विषयवस्तु की समीक्षा में जुट गई है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप होगा पाठ्यक्रम SCERT नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार पाठ्यपुस्तकों को तैयार…

Read More

चंदौली। डीडीयू नगर के पड़ाव क्षेत्र में बारिश के दौरान जलजमाव और नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। युवक पंकज यादव ने आरोप लगाया कि नाले की सफाई के बाद निकाला गया मलबा किनारे ही छोड़ दिया गया। बारिश होने पर वही मलबा दोबारा नाले में बह गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था फिर बाधित हो गई और क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी रही। इसी के विरोध में पंकज यादव नाले के बीच कुर्सी लगाकर बैठ गए। उनका यह अनोखा प्रदर्शन देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया और मौके…

Read More

CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) और कार्यमुक्त (रिलीव) किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी कर्मचारी का स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद विभाग केवल इस आधार पर उसकी रिलीविंग नहीं रोक सकता कि आदिवासी या दूरस्थ क्षेत्र में उसके स्थान पर अभी तक कोई विकल्प (प्रतिस्थापन) उपलब्ध नहीं हुआ है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि संबंधित याचिकाकर्ता को 20 दिनों के भीतर कार्यमुक्त किया जाए। क्या है पूरा मामला? मामला एक सरकारी कर्मचारी के स्थानांतरण से जुड़ा था। याचिकाकर्ता…

Read More

Education News : रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब छत्तीसगढ़ के सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 19 तकनीकी (टेक्नोलॉजी) कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकों, डिजिटल स्किल्स और भविष्य की रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे स्कूली शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी कौशल भी विकसित कर सकें। छात्रों को मिलेंगे 19 आधुनिक टेक्नोलॉजी कोर्स CBSE की इस पहल के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न उभरती हुई तकनीकों से जुड़े…

Read More

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के लिए अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नासिक जिले में अगले 24 घंटे के दौरान 300 मिमी तक बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल फटने जैसी स्थिति बनने की चेतावनी भी जारी…

Read More

अहमदाबाद। वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए विशेष अदालत के निर्णय को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को यथावत रखा। साथ ही अदालत ने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि धमाकों में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये तथा घायलों को मुआवजा दिया जाए। 70 मिनट में हुए थे 21 धमाके 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में महज…

Read More

IND vs ENG 3rd T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को चार विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें तीसरे और अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जो आज खेला जाएगा। भारतीय फैंस के लिए यह मैच शाम नहीं, बल्कि रात में शुरू होगा और देर रात तक चलेगा। आज…

Read More

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक तेज रफ्तार एक्सयूवी (XUV) ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास रात करीब एक बजे हुई। जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होकर…

Read More

Anshula Kapoor’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अंशुला ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल ने अपनी पहली आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में अंशुला का ब्राइडल लुक और दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई शादी अंशुला और रोहन की शादी बेहद…

Read More

CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय को सही ठहराया है, जिसके तहत अधिसूचित जंगलों और संरक्षित वन क्षेत्रों से हवाई दूरी के 10 किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस दायरे में संचालित आरा मिलों को अनुमति नहीं दी जा सकती। इस मामले में दायर 19 याचिकाओं को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि प्रदेश को “दिल्ली जैसा प्रदूषण नहीं चाहिए” और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार के फैसले…

Read More