रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबे समय से लंबित एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्तियों का इंतजार समाप्त करते हुए बड़ा फैसला लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर और सरगुजा संभाग सहित कुल 32 नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैनों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें रायपुर नगर निगम में सर्वाधिक 11 एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं, जबकि विभिन्न नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी शासन द्वारा नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद से एल्डरमैनों की नियुक्ति लंबित थी, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा की जा रही थी। हाल ही में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने संकेत दिए थे कि नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद विभाग ने सूची जारी कर नियुक्तियों को अंतिम रूप दे दिया। 
एल्डरमैनों की नियुक्ति से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में जनप्रतिनिधियों को अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। मनोनीत सदस्य परिषद की बैठकों में भाग लेकर स्थानीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों तथा विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण सुझाव देंगे। हालांकि, उन्हें निर्वाचित पार्षदों की तरह मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं होता, लेकिन प्रशासनिक और विकासात्मक निर्णयों में उनकी सलाह महत्वपूर्ण मानी जाती है।
एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की सूची इस प्रकार है:
नगर पालिका बलरामपुर (6)
1. श्री लाला लकड़ा
2. श्री गोपाल मिश्रा
3. श्री राजेश श्रीवास्तव
4. श्री राजेश गुप्ता
5. श्री मनोज गुप्ता
6. श्रीमती सीमा सोनी (दिव्यांग)
नगर पालिका रामानुजगंज (5)
1. श्री सुभाष केशरी
2. श्री मोहन गुप्ता
3. श्री जय प्रकाश केशरी
4. श्रीमती सीमा रवि
5. श्री अनुप कश्यप
नगर पंचायत वाड्रफनगर (3)
1. श्री रामजनक कुशवाहा
2. श्री नवनीत सिंह
3. श्री ओमप्रकाश कनौजिया
नगर पंचायत राजपुर (3)
1. श्री पंकज गुप्ता
2. श्री मनोज बंसल
3. श्री अनिल तिवारी
नगर पंचायत कुसमी (3)
1. श्री केदार गुप्ता
2. श्रीमती ममता पैकरा
3. श्री उमेश्वर ओझा
रायपुर नगर निगम (11 एल्डरमैन)
1. श्री रामकिंकर सिंह
2. श्री विनय ओझा
3. श्री मनीष करड़भुजे
4. श्री मित्रसेन धीमान
5. श्री राजू राघवानी
6. श्री गोपाल सोना
7. श्री बी. श्रीनिवास राव
8. श्री अनिल सोनकर
9. श्री गोपी साहू
10. श्री विक्रम सिंह ठाकुर
11. श्री ऋषि साहू
अन्य निकायों की सूची निकाय एल्डरमैन की संख्या
नगर निगम रायपुर 11
नगर पंचायत माना कैंप 3
नगर पालिका तिल्दा-नेवरा 5
नगर पालिका गोबरा नवापारा 5
नगर पालिका आरंग 5
नगर पालिका मंदिर हसौद 5
नगर पालिका अभनपुर 5
नगर पंचायत खरोरा 3
नगर पंचायत कुर्रा 3
नगर पंचायत समोदा 3
नगर पंचायत चंदखुरी 3
राजनीतिक दृष्टि से भी इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शासन ने संगठन और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी देकर स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया है। आने वाले समय में अन्य नगरीय निकायों में भी इसी प्रकार की नियुक्तियां किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

