बलरामपुर
गुजरात के बड़नगर से 17 सितंबर को शुरू सेवा संकल्प बाइक यात्रा करीब 2200 किलोमीटर की दूरी तय कर आज छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत यात्री वाड्रफनगर पहुंचे। यात्रा के वाड्रफनगर पहुंचने पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बाइक यात्रियों का भव्य स्वागत किया। वही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर सभी का फूल माला से स्वागत किया।
स्वागत समारोह में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बाइक यात्रियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दीक्षा अग्रवाल ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वच्छता, जल संरक्षण और सेवा भाव का संदेश देने वाली पहल बताया।
समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी यात्रियों का स्वागत किया।
यात्रा में महिला मोर्चा द्वारा फूलों की वर्षा तथा युवा मोर्चा द्वारा आतिशबाजी और बाइक रैली के माध्यम से स्वागत किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सेवा के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रही है।
सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को वाराणसी के शिव मंदिर में जल अर्पण के साथ होगा। यात्रा के वाड्रफनगर पहुंचने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
