वाड्रफनगर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वाड्रफनगर के अटल परिसर में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 11 हजार दीपों की रोशनी से पूरा अटल परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम में विधायक शकुंतला पोर्ते ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। दीपों की रोशनी से सजे परिसर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता, बच्चे एवं नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक शकुंतला पोर्ते ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज का देश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अटल परिसर में दीपों की कतारों ने आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया। आयोजन के माध्यम से सेवा, संकल्प और विकास का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में नगरवासियों पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता व अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

