घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कुछ घंटों में बाइक बरामद
बलरामपुर,
जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी वाड्रफनगर की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल भी कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी केशर आलम, निवासी वाड्रफनगर ने 12 जुलाई 2026 को चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात लगभग 8 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। देर रात खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच उठकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर लिया गया था।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने के तहत धारा 303(2), 3(5) एवं 112(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक प्रजापति (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 7, वाड्रफनगर तथा सुमित कुमार पासवान (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 5, वाड्रफनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ठाकेश्वर सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामजती राम, आरक्षक संतोष गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह एवं विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

