Vivo Y31T 5G— स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपनी Y-सीरीज के लेटेस्ट मिड-रेंज हैंडसेट Vivo Y31T 5G को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग दिखने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने इसकी कीमत और वेरिएंट्स का खुलासा करते हुए बिक्री शुरू कर दी है। यह नया 5G स्मार्टफोन 7,200mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 सीरीज प्रोसेसर और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस है।
Vivo Y31T 5G भारत में 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹25,999

वेरिएंट्स और भारत में कीमत की पूरी जानकारी
Vivo Y31T 5G को भारतीय बाजार में तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन की बिक्री Flipkart, Vivo India ऑनलाइन स्टोर और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।
- 4GB RAM + 128GB स्टोरेज (बेस मॉडल): ₹25,999
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹29,999
- 6GB RAM + 256GB स्टोरेज (टॉप मॉडल): ₹34,999
यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन्स — Crimson Red, Golden Mist, और Seashore में उपलब्ध है। launch offers के तहत कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ग्राहकों को इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
बैंक ऑफर्स और छूट
“ग्राहकों को SBI, IDFC First Bank, Axis Bank, Yes Bank, HDFC Bank, Bank of Baroda और IndusInd Bank कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर ₹1,500 का तुरंत कैशबैक मिलेगा।”
Vivo Y31T 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स
हैंडसेट में दैनिक उपयोग और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर फीचर्स दिए गए हैं:
- डिस्प्ले: 6.75-इंच की LCD टचस्क्रीन।
- प्रोसेसर: ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 सीरीज चिपसेट।
- बैटरी: लंबे बैकअप के लिए 7,200mAh की विशाल बैटरी pack।
- कैमरा: डुअल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर शामिल है।

