बलरामपुर, 22 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने रामचंद्रपुर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं एग्रीस्टेक पंजीयन का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने ग्राम चिनिया में खेतों में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सर्वे की प्रक्रिया को देखा और स्वयं भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य कर इसकी प्रक्रिया एवं प्रगति का अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसान श्री रामचंदर के खेत में पहुंच डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन कर पूछा कि उनका एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ है या नहीं।

किसान ने बताया कि उसका एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम सरपंच से भी चर्चा कर गांव में एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन समय रहते पूर्ण होना जरूरी है। पंजीयन नहीं होने की स्थिति में किसानों को उपज विक्रय के समय परेशानी हो सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गांव के सभी पात्र किसानों का पंजीयन प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा किसानों को इसकी उपयोगिता के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन के लिए लगाए गए शिविर का भी निरीक्षण किया और कर्मचारियों से पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन के लिए शेष किसानों की जानकारी लेते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बकेट क्लेम से संबंधित जानकारी भी ली लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
ततपश्चात कलेक्टर ने जनपद रामचंद्रपुर पहुंचकर वहां चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने तथा किसानों की जानकारी का सही एवं व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सबंधित से कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे गंभीरता के साथ करें। खेत में वास्तविक रूप से बोई गई फसल का ही सही एवं त्रुटिरहित विवरण दर्ज हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता बरतें।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री चेतन बोरघरिया,अनुविभागीय अधिकारी श्री आनंद राम नेताम, तहसीलदार श्री मनोज पैंकरा, संबंधित अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

