Mirzapur The Movie : नई दिल्ली। क्राइम ड्रामा वेब सीरीज Mirzapur के फैंस के लिए बड़ी खबर है। अब ‘मिर्जापुर’ की खून-खराबे वाली कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। Excel Entertainment ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, साथ ही टीजर रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
‘गद्दी’ के लिए फिर शुरू होगी जंग
रिलीज किए गए पोस्टर में मिर्जापुर की चर्चित ‘गद्दी’ को दिखाया गया है, जिसके लिए पूरी कहानी में खूनी संघर्ष होता है। गद्दी के आसपास बंदूकों की कतार यह साफ संकेत देती है कि सत्ता की यह लड़ाई पहले से भी ज्यादा खतरनाक होने वाली है।
CG NEWS : बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा हुई फेल, 11 अपचारी बालकों के फरार होने से सनसनी
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया—“गद्दी है तो हम हैं”, जो एक बार फिर इस क्राइम वर्ल्ड की सत्ता की भूख को दर्शाता है।
25 जून को आएगा धमाकेदार टीजर
मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर 25 जून को रिलीज किया जाएगा। इस टीजर में दर्शकों को फिल्म की कहानी और नए ट्विस्ट्स की झलक देखने को मिलेगी।
स्टारकास्ट में दिखेंगे कई दमदार चेहरे
फिल्म में एक बार फिर Pankaj Tripathi (कालीन भैया), Ali Fazal (गुड्डू भैया) और Divyenndu Sharma (मुन्ना भैया) अपने दमदार किरदारों में नजर आएंगे।
इसके अलावा इस बार कहानी में नए ट्विस्ट लाने के लिए Jitendra Kumar, Ravi Kishan, Sushant Singh और Mohit Malik जैसे कलाकार भी शामिल होंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म वेब सीरीज की तरह ही जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर होगी।
खत्म नहीं हुई ‘मिर्जापुर’ की कहानी
मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘मिर्जापुर’ की गद्दी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब यह और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ लेने वाली है। ऐसे में फैंस के लिए यह फिल्म किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगी।

