रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 9 सितंबर 2026 को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की बड़ी स्थानांतरण सूची जारी की है। आदेश में प्रशासनिक, स्वैच्छिक एवं आपसी आधार पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज से प्रमुख तबादले —
▪️ सुश्री पूनम रश्मि तिग्गा — बलरामपुर-रामानुजगंज से कोरबा
▪️ श्रीमती रजिका अग्रवाल — बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर
▪️ श्री गुरुदत्त पंचभावे — बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद
▪️ श्रीमती कावेरी मुखर्जी — बलरामपुर-रामानुजगंज से जांजगीर-चांपा
▪️ श्री जयेंद्र सिंह — बलरामपुर-रामानुजगंज से रायपुर
वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज में नवीन पदस्थापना भी की गई है—
▪️ श्री विद्याभूषण साव — सक्ती से बलरामपुर-रामानुजगंज
▪️ श्री संजय कुमार मिंज — सक्ती से बलरामपुर-रामानुजगंज
▪️ श्रीमती प्रियंका देवांगन — बलौदाबाजार-भाटापारा से बलरामपुर-रामानुजगंज

एक ही आदेश में बड़े स्तर पर बदलाव
राजस्व विभाग के इस आदेश के बाद बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तहसील स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई अधिकारियों को जिले से बाहर भेजा गया है, जबकि नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

