नई दिल्ली: IRCTC Tatkal Ticket Booking को लेकर रेलवे यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें पुराने प्लेटफॉर्म की तुलना में डिजाइन, नेविगेशन और कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। नई वेबसाइट के जरिए यात्री सामान्य टिकट के साथ-साथ तत्काल टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं।
हालांकि, नई बीटा वेबसाइट पर पहली बार टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को कुछ जरूरी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। खासतौर पर तत्काल टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट का आधार ऑथेंटिकेशन महत्वपूर्ण है।
IRCTC की नई वेबसाइट पर पहले करें ये काम
नई वेबसाइट पर पहली बार लॉग-इन करने के बाद यूजर्स को अपना ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा। वेरिफिकेशन पूरा किए बिना वेबसाइट से टिकट बुकिंग नहीं की जा सकेगी।
इसके लिए लॉग-इन करने के बाद दाईं तरफ दिए गए User ID ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद My Profile में जाकर Authenticate User के विकल्प पर जाएं।
iQOO Z11 India Launch Tease : कर्व्ड डिस्प्ले और नए मीडियाटेक चिपसेट के साथ जल्द होगी एंट्री
आधार ऑथेंटिकेशन करना जरूरी
अगर आपका आधार पहले से IRCTC अकाउंट से लिंक और वेरिफाइड है, तो उसकी जानकारी वहां दिखाई दे सकती है। अगर आधार ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हुआ है, तो मांगी गई आधार संबंधी जानकारी दर्ज करके ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन अहम
रेलवे के नए नियमों के तहत तत्काल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट का आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी है। इसलिए तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होने से पहले अपना अकाउंट और आधार वेरिफिकेशन पूरा कर लेना बेहतर है।
नई बीटा वेबसाइट में टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ-साथ अलग-अलग सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। हालांकि, तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान तेज इंटरनेट और पहले से तैयार अकाउंट होने के बावजूद सीट उपलब्धता पर निर्भरता बनी रहेगी।

