Iran-US Tension तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया गया तो वह हर स्थिति का सामना करने, यहां तक कि युद्ध के लिए भी तैयार है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किए बिना अंतिम समझौते पर बातचीत आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
ईरानी संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालीबफ ने मंगलवार को एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा कि अंतिम समझौते पर चर्चा तभी आगे बढ़ेगी, जब अमेरिका मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) के तहत किए गए वादों को पूरा करेगा।
गालीबफ ने कहा, “यदि दूसरा पक्ष एमओयू का पालन नहीं करता है, तो हम युद्ध के लिए तैयार हैं।” उन्होंने अमेरिका पर हालिया संघर्ष को समाप्त करने वाले समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और फारस की खाड़ी में हाल के घटनाक्रमों का भी उल्लेख किया।

