रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर अंचल में रेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि धरमजयगढ़, पत्थलगांव और लोहरदगा को रेल लाइन से जोड़ने का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार
सीएम साय ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जशपुर अंचल विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगा।
लेफ्टिनेंट जनरल Dheeraj Seth’ होंगे देश के अगले आर्मी चीफ, केंद्र सरकार ने नियुक्ति को दी मंजूरी
विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। लंबे समय से रेल सुविधा से वंचित जशपुर क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना राज्य के दूरस्थ इलाकों को भी विकास की धारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

