Author: Varsha Chauhan
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर महीनों से चल रही डेटिंग की खबरों ने अब नया मोड़ ले लिया है। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक्टर्स अब अलग हो चुके हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कब शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें? इन दोनों स्टार्स के रिश्ते की चर्चाएं तब शुरू हुईं जब धनुष फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में पहुंचे, जिसमें मृणाल ठाकुर ने अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इवेंट…
नई दिल्ली। IPL 2027 सीजन से पहले एक बड़े ट्रेड की खबर सामने आ रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की संभावना जताई जा रही है। इस संभावित डील के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स को स्पिनर कुलदीप यादव मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल पंत को एलएसजी ने 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल दोनों फ्रेंचाइजी इस सौदे की औपचारिकताओं को अंतिम रूप…
रायपुर। NEET UG Re-exam 2026 को लेकर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में 5G जैमर लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल की किसी भी संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। प्रश्नपत्रों को भारतीय वायुसेना के विमान से सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। इसके बाद सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की कड़ी निगरानी में इन्हें बैंक लॉकर में रखा गया है। साथ ही एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। UN बैठक में गरमाया…
चंदौली। जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर शुक्रवार (19 जून) को समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा चंदौली जिला मुख्यालय के समीप बिछियां धरना स्थल पर किया गया विशाल धरना-प्रदर्शन शनिवार को पुलिस कार्रवाई में बदल गया। प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने जाते समय पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के मामले में पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ समेत 9 नामजद और करीब 250 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धरने की पृष्ठभूमि समाजवादी पार्टी ने छह सूत्री मांगों पर जोरदार हल्लाबोल किया। पूर्व सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में हजारों किसान, कार्यकर्ता…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में राजनीतिक तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपने पति की गिरफ्तारी के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और हंगामा आयोजित किया, जिससे इलाके की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीएमसी नेता जहांगीर खान को हाल ही में एक मामले में हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों और परिजनों ने फलता क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रशासन का आरोप है…
Weather change in Chhattisgarh : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। भीषण गर्मी के बीच आए इस बदलाव से आम लोगों को राहत मिली है, लेकिन मानसून के समय पर नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा दर्ज की गई है। विभाग ने अगले दो दिनों तक…
Khan Sir’ पटना। राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में दो जून की रात हुए हंगामे और कथित फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को एक बार फिर न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक को अगले आदेश तक जारी रखने का फैसला सुनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने न्यायालय में अपडेटेड केस डायरी भी प्रस्तुत की। जानकारी के मुताबिक, दो जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हुए विवाद, हंगामे और फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज…
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक सार्वजनिक सुनवाई उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब इजरायल के राजदूत और बच्चों एवं सशस्त्र संघर्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस छिड़ गई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और ऊंची आवाज में बहस देखने को मिली, जिससे कूटनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान गाजा संघर्ष और बच्चों पर पड़ रहे उसके प्रभाव को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि ने संघर्ष क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा को…
Manusmriti Rules for Bathing : नई दिल्ली। सनातन धर्म में जीवन जीने के हर पहलू के लिए विशेष नियम और मर्यादाएं निर्धारित की गई हैं। इन नियमों का पालन करने से न केवल व्यक्ति का जीवन संतुलित रहता है, बल्कि समाज में भी अनुशासन और शालीनता बनी रहती है। हमारे शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को कैसे रहना चाहिए, प्रकृति का सम्मान कैसे करना चाहिए और दैनिक जीवन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आबकारी विभाग की कार्रवाई : 7 बल्क लीटर महुआ शराब और 45 किलो लाहन जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज.. इन्हीं नियमों…
Horoscope : मेष आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कामकाज के दबाव के बीच भी आप अपने लक्ष्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नई डील आगे बढ़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। वृषभ आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। सेहत को लेकर…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
