Author: Varsha Chauhan
Chhattisgarh Weather Update रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के तेजी से आगे बढ़ने और वेदर सिस्टम में आए बड़े बदलावों के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने रायपुर और बिलासपुर संभाग समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में…
चंदौली। बिहार में भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत को लेकर शनिवार को चकिया त्रिमुहानी स्थित मानसरोवर तालाब परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत से जुड़े मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में अब तक संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं…
नई दिल्ली। मंदिर में प्रवेश करने से पहले कई धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है—जैसे जूते-चप्पल उतारना, हाथ-पैर धोना और सिर ढकना। लेकिन इन सबके बाद एक और परंपरा है, जिसे अक्सर लोग निभाते हैं—मंदिर की पहली सीढ़ी को स्पर्श करना। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं इस परंपरा का आध्यात्मिक महत्व। आस्था और सम्मान का प्रतीक हिंदू धर्म में मंदिर को अत्यंत पवित्र स्थान माना गया है, जहां सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति मंदिर में प्रवेश करने से पहले पहली सीढ़ी को छूता है,…
Horoscope मेष आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा. पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है. मिथुन नए विचार और योजनाएं सफलता की ओर ले जाएंगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. कर्क भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें और पर्याप्त आराम करें.…
चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासनिक कार्रवाई की खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटे बाद ही देर रात अज्ञात नंबर से फोन कर उसे धमकी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पीड़ित पत्रकार ने सकलडीहा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हैरानी की बात यह है कि धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक न तो आरोपी की पहचान सार्वजनिक हुई और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। सवाल…
रायपुर। बढ़ती महंगाई के बीच छत्तीसगढ़ के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में नए टैरिफ संशोधन के बावजूद गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बिजली बिल में बड़ी छूट का लाभ मिलता रहेगा। Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission के निर्णय और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कई उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली और 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। 30 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अनुसार राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के 1 लाख 17 हजार 661 बीपीएल उपभोक्ताओं को…
रायपुर। NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के एक परीक्षा केंद्र में गलत जानकारी के चलते एक छात्र को परीक्षा से वंचित होना पड़ा, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय विद्यालय में एक छात्र को शुरुआती जांच के बाद अंदर प्रवेश दे दिया गया। लेकिन करीब 15 मिनट बाद उसे यह कहकर बाहर कर दिया गया कि उसका परीक्षा केंद्र कहीं और है। इस घटना के बाद छात्र और परिजनों ने स्कूल के बाहर नाराजगी जताई। प्रदेशभर में 45 हजार…
रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभनपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राहुल गांधी जिला और शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। हालांकि कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया है, लेकिन प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। भारी भीड़ के चलते पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Charan Das Mahant को भी गेट के बाहर धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। बलरामपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग…
CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज अपहरण की वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी को उसके घर के सामने से ही अगवा कर लिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के सामने से उठा ले गए बदमाश मिली जानकारी के अनुसार, उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक नीली बलेनो कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार दो हथियारबंद युवक…
Government Alert : नई दिल्ली। देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने मोबाइल यूजर्स के लिए अहम चेतावनी जारी की है। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली इस एजेंसी ने लोगों को कॉल फॉरवर्डिंग से जुड़े फ्रॉड को लेकर सतर्क रहने को कहा है। I4C के साइबर जागरूकता अभियान ‘साइबर दोस्त’ के अनुसार, अगर किसी यूजर को कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होने का SMS मिलता है, तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत कार्रवाई करें। क्या है नया नियम? अब किसी भी मोबाइल नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग सेवा सक्रिय होते ही संबंधित यूजर…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
