Author: Varsha Chauhan
CG Census News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में पहली बार डिजिटल तकनीक के जरिए जनगणना प्रक्रिया को परखा जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 38 चयनित गांवों में 6 जुलाई से प्री-टेस्ट जनगणना शुरू होगी, जो 18 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान जनगणना की तकनीकी व्यवस्था, डिजिटल डेटा संग्रहण, मोबाइल एप्लीकेशन और फील्ड सर्वे की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 19 और 20 जुलाई को पुनरीक्षण (रिविजनल) चरण आयोजित होगा, जिसमें एकत्रित जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। 6 जुलाई से शुरू होगा प्री-टेस्ट अभियान जनगणना विभाग के…
CG Ration News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य राशन दुकानों पर हितग्राहियों को केवल ई-पॉस (e-POS) मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन यानी फिंगरप्रिंट के बाद ही राशन मिलेगा। मोबाइल ओटीपी (OTP) के जरिए राशन प्राप्त करने की सुविधा को सामान्य रूप से बंद कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, ताकि खाद्यान्न का लाभ केवल वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।…
तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei को अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार को राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिया परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में लोग काले कपड़े पहनकर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान कई लोग मातम मनाते और छाती पीटते नजर आए। समारोह के दौरान कुछ समूहों ने अमेरिका विरोधी और बदले से जुड़े नारे भी लगाए। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में 3 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेंगी। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बेटा या बहू अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बेटे और बहू की याचिका खारिज कर दी तथा मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा पारित बेदखली के आदेश को सही ठहराया। बुजुर्ग मां की शिकायत पर शुरू हुई थी कार्रवाई मामले के अनुसार,…
CG Crime News : कोंडागांव/फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई और मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मां को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायल दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़े भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…
CG Protest News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नकटी गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर बैठकर भोजन किया और सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली मंदिर परिसर के पास मौजूद तीन लोगों को जा लगी। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है। पीएसी की 48वीं वाहिनी में तैनात जवान अमरनाथ चौहान मंदिर परिसर में सड़क किनारे ड्यूटी पर मौजूद…
CG Snake Bite News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जहरीले करैत सांप का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर सांप के काटने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दो सगे भाइयों और एक महिला की मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। खाट पर सो रहे दो भाइयों को करैत ने डसा जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे…
Horoscope मेष राशि आज यात्रा करने से बचें, क्योंकि सफर कष्टदायक हो सकता है. आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन निवेश करने पर भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंध और संतान पक्ष सामान्य रहेंगे, जबकि व्यापार की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी. काली वस्तु का दान करना शुभ फल देगा. वृषभ राशि व्यापार में नकारात्मक सोच के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है, इसलिए जल्दबाजी से बचें. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फिलहाल दूरी बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. प्रेम-संबंध और संतान पक्ष अच्छे रहेंगे तथा व्यापार भी अनुकूल रहेगा. निवेश के…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
