Author: Varsha Chauhan
CG Weather update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच अब मौसम का रुख बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के बाद अब बुधवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश पर ब्रेक लग सकता है और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक प्रभाव मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में देखने…
हिंदू धर्म में श्री यंत्र को यंत्रराज कहा जाता है। इसे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि श्री यंत्र की विधिवत स्थापना और नियमित पूजा से घर में सुख-समृद्धि, धन, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि घर में एक से अधिक श्री यंत्र रखना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं इससे जुड़े प्रमुख नियम। श्री यंत्र क्या है? श्री यंत्र केवल धातु या कागज पर बना एक चित्र नहीं, बल्कि एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली आध्यात्मिक यंत्र…
Iran-US Conflict : नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सैन्य बल CENTCOM (यूएस सेंट्रल कमांड) ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। अमेरिका का कहना है कि ईरान ने हालिया युद्धविराम (सीजफायर) का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को निशाना बनाया, जिसके बाद यह जवाबी सैन्य अभियान…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश सरकार अब राशन वितरण को और आसान, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसके तहत राज्य में ग्रेन ATM (Grain ATM) सेंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन मशीनों के माध्यम से हितग्राहियों को बैंक ATM की तर्ज पर अब पीडीएस का चावल उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रेन ATM मशीन से नकदी नहीं निकलेगी, बल्कि पात्र हितग्राही अपना निर्धारित राशन कोटा चावल के रूप में प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था…
CG Transfer News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के मुताबिक अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जी. आर. मरकाम को नगर निगम राजनांदगांव का आयुक्त, विजेंद्र सिंह को नगर…
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। बैठक में संगठित गोवंश तस्करी, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण और निरोधात्मक पुलिसिंग की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराधियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। कार्य में लापरवाही पर एसपी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए अलीनगर, धानापुर और कंदवा के थाना प्रभारियों को हटाकर नए प्रभारी नियुक्त किए। वहीं लगातार वाहन चोरी…
Horoscope मेष आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. किसी पुराने रुके काम में गति आएगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. वृषभ आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मिथुन आज भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं. विद्यार्थियों…
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से खराब पड़ी सड़क को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम कड़ार सेवार की जर्जर मुख्य सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में भरे बारिश के पानी को तालाब का रूप देते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मछली पालन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने गड्ढों में जाल डालकर मछली पकड़ने का प्रदर्शन भी किया, ताकि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया जा सके। गड्ढों को बनाया ‘तालाब’, जाल डालकर किया प्रदर्शन लगातार…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक माहौल को लेकर नया विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8) की स्थापना शाखा में पिछले पांच वर्षों से पदस्थ उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली और कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। संघ ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर उप सचिव को तत्काल मंत्रालय से हटाकर किसी अन्य जिले में पदस्थ करने की मांग की है। मुख्य सचिव को सौंपा गया ज्ञापन मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव को सौंपे गए ज्ञापन…
Ketan Agarwal Murder Case’ पुणे। महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने कारोबारी केतन अग्रवाल से तय शादी से कई महीने पहले ही अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ कथित तौर पर गुपचुप शादी कर ली थी। इस नए खुलासे के बाद जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम को नए सिरे से जोड़कर देख रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह जानकारी हत्या के संभावित उद्देश्य और पूरे षड्यंत्र को समझने में अहम साबित हो सकती है। जांच में सामने आया…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
