Author: Varsha Chauhan
Mumbai Airport Accident : मुंबई। देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। समय रहते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सतर्कता और पायलट की सूझबूझ से संभावित बड़ा हादसा टल गया। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे हुई। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI816 टेक-ऑफ की तैयारी कर रही थी, जबकि सिलिगुड़ी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के बाद अभी पूरी…
Baruipur Rape Murder Case : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराने ले जाया गया था, जहां उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस…
E-Challan Fraud Alert : जगदलपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ट्रैफिक चालान भरने से जुड़ा कोई मैसेज या लिंक आया है, तो सावधान हो जाइए। साइबर ठग अब फर्जी ई-चालान (E-Challan) के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बस्तर जिले में ऐसे मामलों की जानकारी सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की है। ठगों द्वारा लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बताया जा रहा है कि उनके वाहन का चालान लंबित है। इसके बाद चालान जमा करने के…
ENG vs IND : नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हो गए, जिन्हें कोई भी टीम याद नहीं रखना चाहेगी। मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम के शीर्ष क्रम से लेकर मध्यक्रम तक कोई भी…
Kantara 3 : नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा को दुनियाभर में नई पहचान दिलाने वाली फिल्म कांतारा (Kantara) की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। फिल्म के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि कांतारा की दुनिया को आगे भी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। कांतारा फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर पहली फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी, लोक संस्कृति, शानदार अभिनय और दमदार निर्देशन से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। ‘कांतारा’ की कहानी को आगे…
Railway Ministry : नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे मंत्रालय ने 4098 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद रेलवे में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे की इस भर्ती से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है। रेलवे देश के सबसे बड़े सरकारी नियोक्ताओं में से एक है और हर साल लाखों अभ्यर्थी रेलवे भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं। नई भर्तियों की मंजूरी के बाद…
Raipur factory blast रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 200 मीटर दूर तक बिखर गए। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में अरुण पांडे (17), लाल सिंह (निवासी डिंडौरी, मध्य प्रदेश) और कमल सिंह (25) शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय अरुण पांडे ऑक्सीजन सिलेंडर बदल रहा था। विस्फोट में लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुधवार शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नकटी गांव से जुड़े मामले को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है,…
CGMSC रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत के इस फैसले से निगम से जुड़ी चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच फिलहाल राहत का रास्ता साफ हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद CGMSC को अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी। CGMSC प्रदेश में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य स्वास्थ्य सामग्री की खरीद एवं आपूर्ति करने वाली प्रमुख संस्था है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वास्थ्य व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।…
IAS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार रेमिजियुस एक्का (IAS 2011) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। Iran-US Conflict…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
