Author: Varsha Chauhan
CG BREAKING : रायपुर। रेलवे की सतर्कता और लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। एक ही ट्रैक पर आमने-सामने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आ जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते दोनों ट्रेनों को रोक लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दोनों ट्रेनें प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिचालन के दौरान किसी कारणवश छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और मालगाड़ी एक ही…
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री Shraddha Kapoor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा (Eetha)’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित ब्वॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो एक फैन ने सिनेमाघर के अंदर रिकॉर्ड किया है। क्लिप में श्रद्धा फिल्म के मजेदार दृश्यों पर खुलकर हंसती दिखाई दे रही हैं, जबकि राहुल मोदी उनके बगल में बैठे नजर आते हैं। वीडियो शेयर करते हुए फैन ने लिखा, “भारत की नेशनल क्रश श्रद्धा कपूर…
RRB Recruitment 2026 : नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत नियुक्ति दी जाएगी, जिसमें शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। 15 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 14…
Pune Ketan Agrawal Murder Case नई दिल्ली। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहगढ़ किले पर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने सुनियोजित तरीके से केतन अग्रवाल की हत्या की। जांच में सामने आया है कि दोनों ने वारदात से एक दिन पहले पुणे के एक कैफे में बैठकर हत्या की पूरी साजिश रची थी और उससे पहले लोहगढ़ किले पर जाकर घटनास्थल का चयन कर वारदात का रिहर्सल भी किया था। पानी पीने का बहाना, फिर पीछे से दिया धक्का…
Devendra Fadnavis hits back at Uddhav Thackeray : मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुंबई से नागपुर की फ्लाइट में साथ सफर करने के बाद उद्धव ठाकरे द्वारा किए गए “पंख काटे जाने” और “बेबस दिखने” वाले बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि उनके कोई पंख ही नहीं हैं, जिन्हें कोई काट सके। फडणवीस ने कहा कि फ्लाइट के दौरान वह अपने मोबाइल पर पहले से डाउनलोड की हुई फिल्म या वेब सीरीज देख रहे थे। ऐसे में…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली पूजा कौर ने अपने पति विक्रम सिंह सहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला ने थाना प्रभारी राजेंद्र नगर को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि पति बाजार से लिए गए करोड़ों रुपये के कर्ज को चुकाने के लिए लगातार उस पर मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहा है। पैसे नहीं देने पर मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने अपनी शिकायत की प्रति मीडिया को…
CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखे टायर, मशीनें, उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू…
Ayodhya नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई नियमित प्रक्रिया के तहत होगी और इसमें किसी प्रकार की ऐसी आपात स्थिति नहीं है, जिसके कारण तत्काल सुनवाई आवश्यक हो। कोर्ट की टिप्पणी, “अगर नियमित कामकाज शुरू होने के बाद सुनवाई होगी तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा,” चर्चा का विषय बन गई। CBI के नेतृत्व में बहु-एजेंसी जांच की उठी मांग याचिका में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित…
नई दिल्ली। देश में दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने आयातित दवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब ऐसी दवाओं को भारत में आयात की अनुमति तभी मिलेगी, जब उनकी एक्सपायरी (वैधता) अवधि कम से कम 12 महीने शेष होगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से कम अवधि वाली दवाओं की बिक्री पर रोक लगेगी और मरीजों तक बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं पहुंच सकेंगी। मरीजों की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता सरकार का कहना है कि कई बार कम बची हुई एक्सपायरी वाली आयातित दवाएं बाजार…
CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी परियोजना को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने गांव के वार्ड नंबर 16 और 17 में स्थित करीब 48 मकानों को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार देर रात से ही राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन किसी भी समय बेदखली की कार्रवाई शुरू कर सकता है। देर रात पहुंची प्रशासन…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
