Author: Varsha Chauhan
CG NEWS : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मिरतुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की मौत इलाज के दौरान जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि युवक को मिलने के बहाने बुलाकर उस पर जानलेवा हमला किया गया और बाद में उसे कुएं में फेंक दिया गया। मिलने के बहाने बुलाने का आरोप जानकारी के अनुसार, घटना मिरतुर थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके की बताई जा रही है। मृतक युवक के परिवार…
टोरंटो। Toronto Shooting की घटना ने कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो को झकझोर दिया है। शहर के लोकप्रिय ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ (Salsa on St. Clair) स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने शुरुआत में एक्टिव शूटर की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रण में बताया। हालांकि, हमलावर अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। फेस्टिवल के…
Yamaha FZ Blue Flex Launch— भारतीय टू-व्हीलर बाजार में पर्यावरण-अनुकूल वाहनों की बढ़ती मांग के बीच इंडिया यामाहा मोटर ने देश की राजधानी में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे Yamaha FZ Blue Flex नाम दिया है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,24,240 रुपये तय की गई है। यह नई मोटरसाइकिल सामान्य पेट्रोल के साथ-साथ 20 प्रतिशत (E20) से लेकर 85 प्रतिशत (E85) तक के एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर पूरी तरह काम कर सकती है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के चुनिंदा ‘ब्लू स्क्वायर’ प्रीमियम डीलरशिप्स पर इसकी बिक्री शुरू की जा रही है। Yamaha…
CG BREAKING : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग बच्चे को कथित तौर पर आपत्तिजनक और भारत विरोधी नारे सिखाने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में आरोपी वसीम मोहम्मद निवासी जोगीडीपा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। पुराने मामले में जेल में बंद आरोपी पर हुई नई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, आरोपी वसीम मोहम्मद के खिलाफ महिला प्रताड़ना, कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और नाबालिग बच्चे को आपत्तिजनक नारे सिखाने जैसे…
CG NEWS : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को शहादत दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वर्ष 2009 में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिस जवानों की स्मृति में पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, जवानों और आम नागरिकों ने नम आंखों से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 12 जुलाई 2009 को मानपुर क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़ 12 जुलाई वर्ष 2009 को अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच…
CG Accident News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार यात्री बस और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी। जगदलपुर से रायपुर जा रही थी बस जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कोंडागांव जिले के घोड़ा गांव के पास हुआ। कांकेर रोडवेज की यात्री बस जगदलपुर से…
Medicine Price Update : नई दिल्ली। देशभर में दवाओं की बढ़ती कीमतों के बीच मरीजों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 39 जरूरी मेडिसिन की अधिकतम कीमतें तय कर दी हैं। इस फैसले का उद्देश्य मरीजों को कम कीमत पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराना और इलाज के खर्च को कम करना है। NPPA ने तय किए दवाओं के नए दाम दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने वाली संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने आवश्यक दवाओं के नए अधिकतम खुदरा…
DRDO Internship 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सुनहरा अवसर दिया है। इंजीनियरिंग क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब DRDO के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को देश की रक्षा तकनीक, अनुसंधान परियोजनाओं और आधुनिक इंजीनियरिंग कार्यों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि चयनित छात्रों को इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान और प्रैक्टिकल अनुभव DRDO की इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवा इंजीनियरिंग छात्रों को वास्तविक शोध…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में कार्यरत संविदा, प्लेसमेंट और संस्था कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी पात्र कर्मचारियों का कर्मयोगी भारत के iGOT (आई गॉट) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र कर्मचारी इस डिजिटल प्रशिक्षण मंच से जुड़कर अपनी कार्यक्षमता और कौशल को बेहतर बना सकें। कर्मचारियों की डिजिटल क्षमता बढ़ाने पर जोर iGOT कर्मयोगी पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रकार के…
BSc Nursing Counselling Update : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीएससी नर्सिंग 2025-26 के प्रवेश मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से लागू की गई 10वीं परसेंटाइल की न्यूनतम पात्रता शर्त को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया है। साथ ही राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि खाली सीटों को भरने के लिए 15 दिनों के भीतर नई काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाए। हाईकोर्ट के इस फैसले से बीएससी नर्सिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है। 7,811 सीटों में से 4,147 सीटें रह गई थीं खाली जानकारी के…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
