Aamir Khan Wedding नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। Kiran Rao और Reena Dutta से अलग होने के बाद अब आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने की तैयारी में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करेंगे। खुद आमिर खान ने भी शादी की खबरों को सही बताया है और कहा है कि दोनों अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैया`र हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि शादी फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब उन्हें लगता है कि यह सही समय है।
सादगी से होगी शादी
एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वे अपनी शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हम घर पर ही सिंपल रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।” आमिर और गौरी अपनी शादी को निजी और सीमित दायरे में रखना चाहते हैं।
केवल खास मेहमान होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी समारोह में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा। किसी बड़े या भव्य आयोजन की बजाय यह समारोह पारिवारिक माहौल में आयोजित होगा।
गौरतलब है कि आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले वह रीना दत्ता और किरण राव के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं। अब फैंस उनकी इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

