बलरामपुर ब्रेकिंग : रामानुजगंज नगरपालिका के टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की मौत परिजन शव को छत्तीसगढ़ झारखण्ड मुख्य मार्ग पर रख किया जाम
बलरामपुर/रामानुजगंज
नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका का पानी टैंकर मोहल्ले में पानी वितरण के लिए जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने खेल रहा बच्चा अचानक टैंकर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय पानी टैंकर वहां से गुजर रहा था और चालक की लापरवाही के चलते बच्चा वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे, जहां मासूम की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना के बाद टैंकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चालक के भाग जाने की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं पर परिजन मृतक बच्चे के शव को छत्तीसगढ़ झारखंड जाने वाली मुख्य मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं दर्शन उनका मांग है कि दुर्घटना का उचित मुआवजा दिया जाए एवं मृतक के परिजनों को नगर पालिका में नौकरी दी जाये।
सूचना मिलने पर रामानुजगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं मौके पर रामानुजगंज केएसडीएम एसडीओपी तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे परिवार को समझाइए देने का प्रयास कर रहे हैं।

