Last Updated:June 01, 2026, 11:14 IST
JEE Advanced 2026: CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद के बीच JEE Advanced 2026 क्वालिफाई करने वाले हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. IIT Roorkee ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों ने JEE Advanced पास कर लिया है, वे 12वीं के अंकों को लेकर फिलहाल चिंता न करें और JoSAA 2026 काउंसलिंग के लिए जरूर रजिस्ट्रेशन करें हालांकि संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम एडमिशन तभी मिलेगा, जब उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा से जुड़ी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करेगा.
ख़बरें फटाफट
JEE Advanced 2026 counselling registration, JoSAA 2026 registration latest update,: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी.
JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों छात्रों के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है.कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने JEE Advanced परीक्षा तो क्वालिफाई कर ली, लेकिन CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर चल रहे विवाद और 12वीं बोर्ड में अपेक्षा से कम अंक आने की वजह से वे अपनी पात्रता को लेकर परेशान हैं. इसी बीच JEE Advanced 2026 का आयोजन करने वाले IIT Roorkee ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है.संस्थान ने साफ कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने JEE Advanced 2026 क्वालिफाई किया है वे अपने 12वीं के अंकों या प्रतिशत को लेकर चिंता किए बिना JoSAA 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें.
IIT Roorkee: आईआईटी रूड़की ने क्या कहा?
आईआईटी रूड़की की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी सफल उम्मीदवारों को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority,JoSAA) 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए.चाहे उनके 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक या प्रतिशत कुछ भी हों.संस्थान ने छात्रों से अपील की है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर न रहें और समय पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें. यह संदेश ऐसे समय में आया है जब CBSE 12वीं के परिणाम और OSM मूल्यांकन प्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं.
क्या कम नंबर वाले छात्रों को मिल जाएगी सीट?
हालांकि IIT Roorkee ने काउंसलिंग के लिए सभी क्वालिफाइड छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी है, लेकिन इसके साथ एक महत्वपूर्ण शर्त भी रखी गई है.संस्थान ने स्पष्ट किया है कि अंतिम प्रवेश और सीट की पुष्टि तभी होगी जब उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026)सूचना पुस्तिका में निर्धारित 12वीं कक्षा से संबंधित पात्रता मानदंड और अन्य शर्तों को पूरा करेगा यानी कोई छात्र JoSAA काउंसलिंग में भाग ले सकता है.सीट अलॉट भी हो सकती है, लेकिन अगर वह 12वीं के आवश्यक प्रतिशत या अन्य पात्रता शर्तें पूरी नहीं करता है तो उसका प्रवेश अंतिम रूप से मंजूर नहीं होगा.
क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा?
इस साल CBSE के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं. कई छात्रों का दावा है कि उन्हें उम्मीद से काफी कम अंक मिले हैं. बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मांगी है और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया भी जारी है.ऐसे में इंजीनियरिंग में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे कई छात्र यह मान बैठे थे कि 12वीं के कम अंकों की वजह से वे JoSAA काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाएंगे. IIT Roorkee की इस घोषणा से ऐसे छात्रों को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि वे कम से कम काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.
JEE Advanced 2026 का टॉपर कौन बना?
इस वर्ष JEE Advanced 2026 में IIT Delhi ज़ोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया टॉप किया है. उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए हैं, जो इस साल का सबसे अधिक स्कोर है वहीं लड़कियों में IIT Delhi ज़ोन की ही आरोही देशपांडे टॉपर रहीं. उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त किए हैं और उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक आई है.
छात्रों के लिए क्या है सलाह?
विशेषज्ञों का कहना है कि जिन छात्रों ने JEE Advanced क्वालिफाई किया है, उन्हें 12वीं के अंकों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. यदि उन्होंने अभी तक JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया है तो समय रहते रजिस्ट्रेशन जरूर करें. दूसरी ओर जिन छात्रों को अपने बोर्ड परिणामों पर आपत्ति है.वे CBSE की री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया का लाभ भी उठा सकते हैं. फिलहाल IIT Roorkee का संदेश साफ हैJEE Advanced क्वालिफाई करने वाले सभी छात्र JoSAA काउंसलिंग में भाग लें, क्योंकि अंतिम पात्रता का फैसला बाद के चरण में किया जाएगा.
About the Author
Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में

