आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति।
बलरामपुर
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रतापपुर विधानसभा की विधायक के सार्थक प्रयास से परसवार-चलगली मार्ग 18 किलोमीटर जिसकी लागत 3880.96 लाख के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया गया। लोक निर्माण विभाग, संभाग रामानुजगंज के अंतर्गत होने वाले इस कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत चलगली, मंडल पूर्वी वाड्रफनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते उपस्थित रहीं।
*सड़क सुविधा में सुधार से ग्रामीणों को मिलेगी राहत*
परसवार-चलगली मार्ग के उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होने की उम्मीद है। सड़क सुविधा बेहतर होने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय विकास को गति मिलने की संभावना है। क्षेत्र के विकास में सड़क संपर्क की अहम भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बेहतर सड़क संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सड़क उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।
विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते ने कहा कि परसवार-चलगली मार्ग का उन्नयन क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसी आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र द्विवेदी, शशि सिंह पोर्ते जनपद अध्यक्ष, राम प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग एसडीओ बृजेश सिंह यादव उपस्थित रहे।

