Lenovo Legion C700— टेक दिग्गज Lenovo अपने पोर्टफोलियो में नया लाइटवेट क्लाउड गेमिंग और स्ट्रीमिंग डिवाइस जोड़ने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक टीजर जारी कर पुष्टि की है कि अपकमिंग हैंडहेल्ड डिवाइस Legion C700 को 25 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। आमतौर पर हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल भारी-भरकम गेम्स को इंटरनल स्टोरेज पर रन करते हैं, लेकिन Legion C700 को खास तौर पर क्लाउड प्ले और हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
Lenovo Legion C700: लेनोवो 25 अगस्त को लॉन्च करेगा नया क्लाउड गेमिंग हैंडहेल्ड, 10ms लेटेंसी पर चलेगा Wukong

Legion C700: Tencent START क्लाउड सपोर्ट और 10ms की लेटेंसी
लेनोवो के टीजर के अनुसार, Legion C700 गेमिंग पैड Tencent START क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा। यह डिवाइस Black Myth: Wukong जैसे हैवी ए-ग्रेड (AAA) टाइटल्स को 60 FPS पर स्मूथली प्ले कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें एंड-टू-एंड RTT (रRound-Trip Time) लेटेंसी 10ms से भी कम रहेगी, जिससे यूजर्स को बिना किसी लैग (Lag) के रिअल-टाइम गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
डिस्प्ले, डिजाइन और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस
Legion C700 को पोर्टेबल और एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:
- डिस्प्ले: 7.82-इंच की IPS LCD स्क्रीन, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- डायमेंशन और वजन: डिवाइस का कुल वजन 556 ग्राम है और इसकी मोटाई 14.9mm रखी गई है।
- कंट्रोल्स: सटीक इनपुट के लिए TMR सेंसर जॉयस्टिक और हॉल-इफेक्ट लीनियर ट्रिगर्स दिए गए हैं।
- बटन सेटअप: इसमें ओमनिडायरेक्शनल D-Pad, दो शोल्डर बटन और बैक पैनल पर दो कस्टमाइजेबल बटन दिए गए हैं।
इन-हाउस स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर और कस्टम मैनेजमेंट सेंटर
Lenovo ने इस हैंडहेल्ड डिवाइस के लिए खुद का इन-हाउस स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर भी डेवलप किया है। इसमें यूजर्स को वन-क्लिक स्ट्रीमिंग के साथ-साथ ऑफलाइन और हाई-स्पीड स्ट्रीमिंग मोड मिलते हैं। इसके अलावा, डिवाइस में एक कस्टम मैनेजमेंट सेंटर दिया गया है, जो रियल-टाइम परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग की सुविधा देता है। इसके विजिट्स (Widgets) की मदद से गेमर्स फैन स्पीड, स्क्रीन सेटिंग्स, स्टिक सेंसिटिविटी और बटन मैपिंग को आसानी से ट्यून कर सकते हैं।
कीमत और प्रोसेसर डिटेल्स पर सस्पेंस
कंपनी ने फिलहाल Legion C700 में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर/चिपसेट और इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। 25 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट में इसके सभी स्पेसिफिकेशंस, उपलब्धता और कीमत से पर्दा उठेगा।

