Author: Varsha Chauhan

भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से भोपाल पहुंचे। आंदोलन को लंबा चलाने की तैयारी के साथ किसान अपने साथ अनाज की बोरियां, बिस्तर, खाना बनाने के बर्तन और लगभग सात दिन का राशन लेकर राजधानी के बाहरी इलाके में सावरकर सेतु के पास डेरा डाले हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 100…

Read More

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) का असर अभी जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी रायपुर में देर रात तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा और एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने…

Read More

CG NEWS : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। हाल ही में छात्रावास में पढ़ने वाले दो छात्रों की मलेरिया से मौत के बाद अब भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज और एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप जानकारी के अनुसार, महिला की तबीयत कई दिनों से खराब…

Read More

Belpatra Rules: भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व माना गया है। सावन, सोमवार और शिवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर भक्त भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित कर उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है और शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से भक्त को सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि, बेलपत्र तोड़ने को लेकर भी शास्त्रों में कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि कुछ विशेष तिथियों और दिनों में पेड़ से बेलपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। इनमें सोमवार, चतुर्दशी, अमावस्या, अष्टमी और नवमी तिथि…

Read More

Horoscope मेष आज आपके लिए तरक्की के मौके वाला दिन है। रिश्तों में चाहे रोमांटिक हों या दोस्ती वाले, आपको साफ-सफाई मिलेगी। करियर में नया नजरिया अपनाने से हर चुनौती आसान हो जाएगी। वृषभ आज काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाएं। नए मौके सामने आएंगे जो अलग-अलग क्षेत्रों में विकास और संतुष्टि देंगे। लव लाइफ में बातचीत और समझ बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। मिथुन आर्थिक रूप से भविष्य की स्थिरता के लिए सोच-समझकर प्लानिंग करें। शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों के लिए बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी रहेगा। कर्क जीवन के अलग-अलग हिस्सों में बैलेंस बनाने का…

Read More

CG Crime News : डोंगरगढ़। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवीन पटेल और नितिन पटेल के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के…

Read More

CG Crime News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो एक कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस…

Read More

CG ACB Action : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ एक बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू पर सर्पदंश से हुई मौत के मुआवजे की राशि जारी करने के एवज में ₹50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। खास बात यह है कि आरोपी ने रिश्वत की रकम नकद लेने के बजाय चेक के जरिए मांगी थी। ACB बिलासपुर की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार 28 जुलाई 2026 को आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को शिकायतकर्ता से…

Read More

High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के सांसदों और विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मामलों की अद्यतन (अपडेटेड) स्थिति रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में प्रदेश के विभिन्न जिलों की अदालतों में लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति, सुनवाई की प्रगति और आगामी तारीखों का विस्तृत विवरण दिया गया है। रिपोर्ट का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई पर नियमित निगरानी रखना और न्यायिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना है। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल तथा अन्य आरोपियों से जुड़े एक सीबीआई प्रकरण में 28 जुलाई को रायपुर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)…

Read More

CG NEWS : भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का एक अनूठा स्वरूप भिलाई क्षेत्र में देखने को मिला, जहां आधी रात को ‘सवनाही’ की पारंपरिक रस्म निभाई गई। रात करीब 12 बजे जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तब गांव के बैगा, बुजुर्ग और ग्रामीण शीतला माता मंदिर में एकत्र हुए। विशेष पूजा-अर्चना के बाद बैगा ने नारियल और पूजन सामग्री के साथ गांव की चारों दिशाओं की परिक्रमा कर पारंपरिक तरीके से ‘गांव बांधने’ की रस्म पूरी की। मान्यता है कि इस परंपरा से गांव को महामारी, प्राकृतिक आपदा और नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा मिलती…

Read More