Author: Varsha Chauhan
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के खपरगंज इलाके में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार देर रात तनावपूर्ण हो गया। पोस्ट को लेकर पहले दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद इलाके में जमकर पथराव हुआ। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विवाद और पथराव की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल खपरगंज पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल…
Horoscope मेष राशि मेष राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने से आय के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. जीवनसाथी की ओर से लाभ मिलने के योग हैं या उनके भाग्य से आपको फायदा हो सकता है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी. यात्रा आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकती है, हालांकि मानसिक रूप से थोड़ा तनाव या असमंजस बना रह सकता है. उपाय के तौर पर काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा. वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं.…
CG NEWS : अंबिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ और अचानक आए मलबे के सैलाब ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच छत्तीसगढ़ के कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की पुत्री डॉ. मीना गुप्ता भी इस त्रासदी के बाद से लापता बताई जा रही हैं। उनके साथ यात्रा कर रहे दल के करीब 80 अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी सामने आई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने के बाद हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, डॉ. मीना गुप्ता ने 23 अगस्त को…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में रक्षाबंधन का पावन पर्व विशेष माहौल में मनाया जा रहा है। जेलों में बंद बंदियों और उनके परिजनों के बीच भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं की तस्वीर देखने को मिल रही है। सनातन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के बीच रक्षाबंधन का यह पर्व बंदियों के लिए भी भावनात्मक अवसर बन गया है। जेलों में राखी बांधने की विशेष व्यवस्था रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से बहनों को अपने भाइयों से मिलने और उन्हें राखी बांधने की व्यवस्था की गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिजन जेल पहुंचे और अपने भाइयों की…
बलरामपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बलरामपुर कलेक्टर संजय चंदन त्रिपाठी ने मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कलेक्टर ने वृद्धजनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। वृद्धाश्रम पहुंचने पर कलेक्टर ने वहां रहने वाले बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, दैनिक जीवन और आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने वृद्धजनों की बातें गंभीरता से सुनीं और…
CM Sai’ रायपुर। एक दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी और नेपाल में आई आपदा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल में छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोगों के मिसिंग होने की जानकारी सामने आई है और सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री का यह बयान नेपाल में हाल के दिनों में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद सामने आया है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि लापता लोगों की तलाश…
CG News : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग युवती आत्मानंद स्कूल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती जानकारी के मुताबिक, युवती गुरुवार को आत्मानंद स्कूल के पास पहुंची और अचानक…
CG Forest Guard Recruitment : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा की तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परीक्षा को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित…
Raksha Bandhan’ नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। हिंदू परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को निर्धारित मुहूर्त में करना विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के समय को लेकर भी लोगों में विशेष उत्सुकता रहती है। पहले मुहूर्त में राखी न बांध पाएं तो क्या करें? कई बार किसी कारण से बहनें बताए गए शुरुआती शुभ समय में भाई को राखी नहीं बांध पाती हैं। ऐसे में…
Mahindra Vision S— महिंद्रा अपनी नई सब-4 मीटर SUV ‘Vision S’ की टेस्टिंग देश के सबसे कठिन इलाकों में कर रही है। हाल ही में इस गाड़ी का एक टेस्ट म्यूल स्पीति घाटी के काजा स्थित एक फ्यूल स्टेशन पर डीजल भरवाते हुए देखा गया है। कंपनी के नए ‘NU IQ’ प्लैटफॉर्म पर तैयार हो रही यह SUV भारतीय बाजार में मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू जैसी स्थापित गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी। Mahindra Vision S: काजा में टेस्टिंग के दौरान फ्यूल स्टेशन पर दिखी नई सब-4 मीटर SUV डिजाइन और एक्सटीरियर: ADAS रडार और बॉक्सी प्रोफाइल लाहुल-स्पीति…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
