Author: Varsha Chauhan
Bageshwar Dham Case : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद और कथित फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शालिग्राम गर्ग सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया…
CBSE नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से भाषा शिक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप नया थर्ड लैंग्वेज फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बहुभाषी शिक्षा से जोड़ना, भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना और भाषाई विविधता को मजबूत करना है। सीबीएसई के इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों में नई भाषा नीति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नए नियमों के तहत स्कूलों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार तीसरी भाषा का विकल्प उपलब्ध कराना…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान टीईटी परीक्षा रद्द होने का नुकसान अभ्यर्थियों को नहीं उठाना पड़ेगा। न्यायालय ने माना कि कोरोना महामारी जैसी असाधारण परिस्थितियों के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी, इसलिए इसका प्रतिकूल प्रभाव उम्मीदवारों के अधिकारों और भविष्य पर नहीं डाला जा सकता। हाईकोर्ट के इस फैसले को शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कोविड…
ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की गई। जांच एजेंसी के अनुसार मामला रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ, फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराने और उनसे जुड़े संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क से संबंधित है। ATS की FIR के आधार पर शुरू हुई जांच ED लखनऊ जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश ATS द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की गई…
500 Rohingya Muslim Drowned in Sea: म्यांमार से पलायन कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़ा एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में दो नावों के डूबने से 500 से अधिक रोहिंग्या मुसलमानों के लापता होने और उनके मृत होने की आशंका जताई गई है। यह घटना 8 जुलाई 2026 की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। दो नावों पर सवार थे रोहिंग्या शरणार्थी संयुक्त बयान के अनुसार, जून 2026 के अंतिम सप्ताह में म्यांमार के पश्चिमी राज्य…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जेल सुधार और कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की पहली ओपन जेल की शुरुआत की है। यह आधुनिक सुधारात्मक केंद्र बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में तैयार किया गया है। जेल विभाग ने इसके संचालन के लिए आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस ओपन जेल का उद्देश्य ऐसे कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिन्होंने जेल में अच्छा आचरण और अनुशासन का परिचय दिया है। अच्छे आचरण वाले कैदियों को मिलेगा अवसर ओपन जेल…
CG Police Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षकों) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। AGMUT कैडर में बड़ा फेरबदल: IPS Tanushree का…
CG NEWS : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बोरतालाव थाना क्षेत्र के आश्रित ग्राम गांधीनगर में बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक और सुरंग निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी निकालने के लिए करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे निर्माण एजेंसी द्वारा खुला छोड़ दिया गया। लगातार बारिश के बाद यह गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया और बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। नहाने के दौरान हुआ…
CG Road Accident : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बच्चों और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। यह हादसा कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ। रायपुर जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,…
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान के ग्रेटर टुंब (Greater Tunb) से लेकर खर्ग द्वीप (Kharg Island) तक कई सैन्य ठिकानों पर भीषण हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, करीब 90 मिनट तक चले इस अभियान में मिसाइल लॉन्च साइट, तटीय रक्षा प्रणाली, एयर डिफेंस और सैन्य बैरकों को निशाना बनाया गया। CENTCOM के मुताबिक, हमले भारतीय समयानुसार सुबह करीब 3:30 बजे शुरू हुए। इसके कुछ घंटे बाद अमेरिकी सेना ने एक और एयरस्ट्राइक कर ईरान के सैन्य ढांचे…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
