Author: Varsha Chauhan
CG Crime : कोरिया, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद परिजन और समाज के कुछ लोग उसके ससुराल पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए। बाद में उसे कुछ लोगों के हवाले कर दिया गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने लगाए गंभीर…
CG Crime : बिलासपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किन्नर समुदाय के भीतर गुरु-चेला संबंध को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक किन्नर ने अपने साथी की कथित तौर पर पहले पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रिया उर्फ राकेश (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी तनु खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और किन्नर…
CG Accident : बिलासपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यात्रियों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 19 लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के…
श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम श्यार्दे में पिछले दो दिनों से चल रहा हाईवोल्टेज प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 782 करोड़ रुपये के वाटर प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम के विरोध में रामा बाई नाम की महिला BSNL के ऊंचे टावर पर चढ़ गई थी। करीब 32 घंटे तक चले मान-मनौव्वल और समझाइश के बाद प्रशासन ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। महिला के नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने राहत की सांस ली। CG…
भोपाल। मध्यप्रदेश के इतिहास में 21 जुलाई का दिन एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक 2026 को ध्वनि मत से पारित कर दिया है। अब यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद यह प्रदेश में कानून के रूप में लागू हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में मीडिया से चर्चा करते हुए इसे समानता, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…
CG BREAKING : रायपुर। साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक कल याने 22 जुलाई को महानदी भवन मंत्रालय में दोपहर 11.30 बजे से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुहर लगने के आसार हैं. CG Crime News : महिला की हत्या के बाद शव के साथ हैवानियत का आरोप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना (प्राइवेट स्टाफ) में अहम बदलाव करते हुए नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन आदेशों में एक मामले में पात्रता संबंधी शर्तों को शिथिल किए जाने का उल्लेख भी किया गया है, जिसे शासन ने विशेष प्रकरण मानते हुए मंजूरी दी है। यही कारण है कि यह फैसला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा…
CG NEWS : खैरागढ़, 21 जुलाई। कानून की किताबों के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाला एक वकील दंपती अब खुद अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस के दरवाजे पहुंचा है। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम देवरी में अंतरजातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासन और पुलिस तक पहुंच गया है। दंपती ने आरोप लगाया है कि गांव में उनका सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत वकील दंपती ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी।…
CJP PROTEST : नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद घायल छात्रों से मिलने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना। इससे पहले सोमवार को नड्डा ने प्रदर्शन से जुड़े प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी थीं। दूसरी ओर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मुलाकात की। संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर…
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित पासपोर्ट की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें फोटो सौरभ चंद्राकर की बताई जा रही है, जबकि नाम श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर अजंता मेंडिस का दर्ज दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दस्तावेज की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, ओमान पुलिस ने हाल ही में सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जांच एजेंसियां उससे जुड़े…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
