Author: Varsha Chauhan
CG High Court News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए डिपोर्ट किए जाने के बाद उसकी पत्नी ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि डिपोर्ट किए जाने के बाद न तो उसका पति बांग्लादेश पहुंचा और न ही अब तक उसका कोई पता चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया है। पत्नी ने…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों पंजीकृत श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी में सुधार कराने के लिए अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। श्रमिक अब मात्र 20 रुपये के निर्धारित शुल्क पर लेबर कार्ड में आवश्यक संशोधन (Correction) करा सकेंगे। श्रम विभाग ने इस प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी बनाया है, जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गलत जानकारी होने पर नहीं मिलेगा योजनाओं का पूरा…
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट रविवार, 5 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान के आवास पर बेहद निजी और सादगीपूर्ण समारोह में विवाह किया। शादी समारोह में केवल परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। इस खास मौके पर आमिर खान के बच्चे भी मौजूद रहे। साथ ही उनकी पूर्व पत्नियां भी समारोह का हिस्सा बनीं, जिससे यह पारिवारिक आयोजन और भी खास बन गया। खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच Trump का बड़ा बयान, ईरान को दी कड़ी चेतावनी आमिर…
CG Crime News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक प्राचीन मंदिर में चोरी की वारदात ने श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर दिया है। पोड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम सिल्हाटी स्थित बाबा विश्वेश्वर महादेव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर भगवान के श्रृंगार में उपयोग होने वाले चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ताला तोड़कर मंदिर में घुसे बदमाश जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात…
CG Crime News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि बाजार से अपने पति के साथ घर लौट रही महिला को चार युवकों ने निशाना बनाया और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बाजार से लौटते समय हुई घटना जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जून की बताई जा रही है। महिला अपने…
IND vs ENG T20 : नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। नए कप्तान Shreyas Iyer’ के नेतृत्व में भारतीय टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। इस हार के साथ ही कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी कप्तान…
Arshad Warsi’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी लगातार रिलीज हो रही फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है। इसके अलावा वे वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आए हैं। अब 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही ‘धमाल 4’ और आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी अभिनेता सुर्खियों में हैं। इसी बीच अरशद वारसी ने अपने करियर के संघर्ष और उस दौर का खुलासा किया, जब…
वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने ईरान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो “एक गोली” से ईरान के बचे हुए पूरे शीर्ष नेतृत्व को समाप्त कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं करेगा क्योंकि फिर बातचीत के लिए कोई नहीं बचेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का नेतृत्व अब समझौते के लिए उत्सुक है और बातचीत करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान एक सप्ताह तक वार्ता स्थगित…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां किराए के मकान में रह रहे एक दंपति मृत अवस्था में मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस…
वर्ष 2026 में पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी और पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लग चुका है। अब साल के दूसरे और अंतिम सूर्य एवं चंद्र ग्रहण का इंतजार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दोनों ग्रहण अगस्त महीने में पड़ेंगे और इनके बीच लगभग 15 दिनों का अंतर रहेगा। खास बात यह है कि दोनों ग्रहण सावन माह के दौरान होंगे, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए इनका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। 12 अगस्त को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को सावन अमावस्या (हरियाली अमावस्या) के…
Navigate site
Quick LInks
यह भी पढ़ें
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
