Author: Varsha Chauhan

CG News : डोंगरगढ़।’ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में कथित ‘लॉन्ग एशिया’ निवेश विवाद को लेकर रविवार को तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में निवेशक डोंगरगढ़ पहुंचे और कंपनी से जुड़े बताए जा रहे एक व्यक्ति के मकान के बाहर जमा होकर अपने निवेश की राशि वापस करने की मांग करने लगे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। देशभर से पहुंचे निवेशक, राशि वापस करने की मांग जानकारी के अनुसार, कथित निवेश योजना में पैसा लगाने वाले…

Read More

CG Crime : दुर्ग।’ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने गए 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने 61 वर्षीय डॉक्टर सुधीर हिसीकर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल जांच के दौरान अश्लील हरकत का आरोप पुलिस के अनुसार, 10वीं का छात्र मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बोरसी स्थित सेवा भारती मातृ…

Read More

Gajendra Yadav’ रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के मामले ने अब राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर रविवार को बड़ी संख्या में छात्र एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन को एनएसयूआई (NSUI) का भी समर्थन मिला, जिसके चलते प्रदर्शन और अधिक व्यापक हो गया। पेपर लीक को लेकर छात्रों में नाराजगी प्रदर्शन में शामिल…

Read More

Rajinikanth Biopic : नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय सिनेमा के ‘थलाइवा’ रजनीकांत करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शक करते हैं। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। रजनीकांत की जिंदगी पर बायोपिक बनने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके संघर्ष, मेहनत और साधारण जीवन से सुपरस्टार बनने तक के प्रेरणादायक सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन…

Read More

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बाइक में स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों पर जातिसूचक गाली देने और बंदूक की बट से सिर पर वार कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद सामने आए एक वायरल वीडियो में एक युवक लोगों के बीच खुलेआम असलहा लहराता दिखाई दे रहा है। इससे मामले ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित शशिकांत के मुताबिक वह बाइक से बाजार जा रहा था। इसी…

Read More

High Court’ रायपुर।’ मवेशियों की तस्करी और अवैध परिवहन से जुड़े मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए कृषि उपयोगी पशुओं को मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक आरोपी, वाहन चालक या कथित मालिक को सुपुर्दनामे पर नहीं सौंपा जा सकता। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि ऐसे सभी मवेशियों को केवल पंजीकृत गौशाला, गोसदन या मान्यता प्राप्त गोरक्षण संस्थान की अभिरक्षा में रखा जाएगा। इस फैसले को पशु संरक्षण और पशु तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। डिवीजन बेंच ने…

Read More

बलौदाबाजार।’ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियों की टीम ने जिले के चर्चित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास समेत उनके कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई देर रात शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक विभिन्न स्थानों पर जांच जारी थी। हालांकि एजेंसियों की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कार्रवाई के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। देर रात एक साथ कई स्थानों पर पहुंची जांच एजेंसियां जानकारी…

Read More

IND vs ZIM : नई दिल्ली।’ भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार Vaibhav Suryavanshi’ ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई पहचान बना ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में विस्फोटक अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। महज 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ही वैभव ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिससे उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। पहले…

Read More

Common myths associated with Rudraksha: नई दिल्ली. आज भी लोगों के बीच भ्रम का कारण बने हुए हैं। भगवान शिव से जुड़े इस पवित्र बीज को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कोई इसे केवल साधु-संतों के लिए मानता है, तो कुछ लोगों का विश्वास है कि पीरियड्स के दौरान इसे पहनना वर्जित है। हालांकि, शिव महापुराण और कई आध्यात्मिक विशेषज्ञों के अनुसार इन धारणाओं का शास्त्रों में स्पष्ट आधार नहीं मिलता। आइए जानते हैं रुद्राक्ष से जुड़े 4 बड़े मिथक और उनके पीछे की सच्चाई। रुद्राक्ष का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रतीक…

Read More

Greater Noida STP tank accident : ग्रेटर नोएडा. शनिवार रात उस समय दर्दनाक बन गया, जब सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसायटी में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सफाईकर्मी और उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल है। राजस्थान के करौली निवासी शशिकांत शर्मा (40) एसटीपी टैंक की सफाई के लिए अंदर उतरे थे। सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से वह बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए सोसायटी का सिक्योरिटी गार्ड आकाश,…

Read More