चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासनिक कार्रवाई की खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर प्रकाशित होने के कुछ घंटे बाद ही देर रात अज्ञात नंबर से फोन कर उसे धमकी दी गई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
पीड़ित पत्रकार ने सकलडीहा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हैरानी की बात यह है कि धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक न तो आरोपी की पहचान सार्वजनिक हुई और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।
सवाल यह है कि जब नंबर पुलिस के पास है तो कार्रवाई किसका इंतजार कर रही है? अवैध खनन पर खबर लिखने वाले पत्रकार की सुरक्षा को खतरा
फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है लेकिन कार्रवाई में हो रही देरी यह सवाल जरूर खड़ा कर रही है कि आखिर धमकी देने वालों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं।

