रायपुर
छत्तीसगढ़ के होनहार म्यूथाई खिलाड़ी प्रवीण कृष्ण जायसवाल का चयन मलेशिया में आयोजित होने वाली विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रवीण आगामी 16 से 26 जून तक आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रवीण कृष्ण जायसवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2025 में हरियाणा के रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल में स्थान मिला है। इस सफलता पर देश प्रदेश सहित प्रवीण के गृह क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है प्रवीण जायसवाल मूलतः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से आते हैं उनके पिता विनोद जायसवाल व्यवसाई एवं भाजपा नेता हैं वही माता शिक्षिका भी है इस सफलता के बाद उनके गृह क्षेत्र में भी लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।मलेशिया में होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रवीण के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिससे प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों को उम्मीद है कि प्रवीण कृष्ण जायसवाल विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे। उनकी सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
- मुख्य बिंदु:
- प्रवीण कृष्ण जायसवाल का म्यूथाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन।
- 16 से 26 जून तक मलेशिया में आयोजित होगी प्रतियोगिता।
- भारतीय टीम की ओर से करेंगे देश का प्रतिनिधित्व।
- राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में जीत चुके हैं स्वर्ण पदक।
- छत्तीसगढ़ सहित जिले के खेल जगत से जुड़े लोगो में में खुशी और उत्साह का माहौल।

