बलरामपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने एकदिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के राजपुर के कर्रा गांव पहुंचे,
हेलीपैड पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया,
मुख्यमंत्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए,
उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।

