CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कानि डबरी में छुट्टी पर घर आए एक आरक्षक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में फंदे पर मिला आरक्षक का शव
जानकारी के मुताबिक, आरक्षक छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों की नजर जब शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
CG NEWS : हाईवे पर दर्दनाक हादसे से सनसनी, अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 गायें चपेट में’ 12 ने तोड़ा दम
सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं। साथ ही उसके मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितियों की भी जांच की जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

