बलरामपुर जिला मुख्यालय के ऑफिसर क्लब में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन महोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास विभाग की मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई वहीं उनके साथ सामरी विधानसभा की विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा एवं प्रतापपुर विधानसभा के विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते भी शामिल हुई। जहां सावन महोत्सव कार्यक्रम में गीत संगीत मेहंदी प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया। सावन महोत्सव में पहुंची कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर झूमती हुई नजर आई। कैबिनेट मंत्री ने कहा महिलाओं का या विशेष कार्यक्रम होता है इसमें महिलाएं खुलकर पार्टिसिपेंट करती हैं और यही वजह है कि मैं आज अपने आप को यहां पर नहीं रोक पाई और कार्यकर्ताओं के साथ झूम कर इस महोत्सव का आनंद लिया। सावन महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरगुजा संभाग से महिलाएं शामिल हुई।

