बलरामपुर,,,, छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली का आरोप लगाया। साथ ही 400 यूनिट बिल हाफ योजना फिर लागू करने की मांग उठाई।
वीओ,, वाड्रफनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले से अधिक आ रहे हैं। कांग्रेस ने बढ़ी हुई दरें वापस लेने, स्मार्ट मीटर हटाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
बाइट-1: कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव।

