मुन्ना लाल धुर्वे बने जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर..
नरेंद्र मिश्रा, बलरामपुर
कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत मुन्ना लाल धुर्वे को जनपद पंचायत कुसमी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद जनपद पंचायत कुसमी सहित जिले के प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
जारी आदेश के अनुसार, मुन्ना लाल धुर्वे को आगामी आदेश तक जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व वे प्रभारी क्षेत्र संयोजक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर कार्यरत थे।
मुन्ना लाल धुर्वे की नई जिम्मेदारी मिलने पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता का लाभ कुसमी विकासखंड के ग्रामीण विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगा।
मुन्ना लाल धुर्वे को जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

