अंबिकापुर के निजी स्कूल बिरला ओपन माइंड में छात्र को सजा के नाम पर लिखवाईं माँ की गालियां, मामला गरमाया,
दो छात्रों के बीच विवाद के बाद शिक्षिका ने दी हैरान करने वाली सजा, कॉपी में 100 बार लिखवाईं मां को लेकर आपत्तिजनक गालियां,
अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, छात्र संगठनों ने भी उठाई आवाज,
अंबिकापुर/सरगुजा ,
अंबिकापुर के एक निजी स्कूल में छात्र को सजा देने का कथित तौर पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद स्कूल की एक शिक्षिका ने एक छात्र को दंड के रूप में कॉपी के कई पन्नों पर उसकी मां को लेकर अश्लील माँ और आपत्तिजनक गालियां लिखने के लिए मजबूर किया। बताया जा रहा है कि छात्र से कथित तौर पर इन गालियों को करीब 100 बार लिखवाया गया।
मामला बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल, अंबिकापुर से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना सामने आने के बाद छात्र के अभिभावकों में नाराजगी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी सामने आने के बाद छात्र संगठनों ने भी इसे गंभीर बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि पूरे मामले की शिकायत शिक्षा विभाग तक पहुंचने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के उप संचालक द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र को किस परिस्थिति में इस तरह की सजा दी गई और इस मामले में स्कूल प्रबंधन अथवा संबंधित शिक्षिका की क्या भूमिका रही। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा दिनेश कुमार झा, ने कहा कि :-
अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र को इस तरह की सजा किस परिस्थिति में दी गई और पूरे मामले में संबंधित शिक्षिका एवं स्कूल प्रबंधन की क्या भूमिका रही। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

