मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने ने जहां आते ही लोगों का ध्यान खींचा, वहीं अब इसका एक सीन विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने गाने के एक हिस्से को लेकर मेकर्स की आलोचना शुरू कर दी है।
बी प्राक और सोनू ठुकराल की आवाज में रिलीज हुए इस गाने में जैकलीन फर्नांडिस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। लेकिन म्यूजिक वीडियो के एक क्लोजअप शॉट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
जैकलीन के वार्डरोब मालफंक्शन वाले सीन पर मचा बवाल
दरअसल, ‘जुगनी’ के एक सीन में जैकलीन रिवीलिंग ब्लाउज पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान ब्लाउज लूज होने की वजह से उनके साथ कथित तौर पर वार्डरोब मालफंक्शन हो गया।
जैसे ही दर्शकों की नजर इस सीन पर गई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि वीडियो रिलीज करने से पहले इसकी जांच क्यों नहीं की गई।
मेकर्स ने सीन हटाने की जगह किया ब्लर
विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने वीडियो से उस हिस्से को हटाने की बजाय सिर्फ उसे ब्लर कर दिया, जहां जैकलीन के वार्डरोब मालफंक्शन की चर्चा हो रही थी। इस कदम के बाद कुछ यूजर्स और ज्यादा नाराज हो गए।
लोगों का कहना है कि अगर वीडियो में कोई आपत्तिजनक हिस्सा था तो उसे पूरी तरह एडिट किया जाना चाहिए था।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाए सवाल
यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कई यूजर्स ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा, “वीडियो एडिटिंग के दौरान एडिटर को ये गलती कैसे नहीं दिखी?”
वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया, “गाना अपलोड करने से पहले क्या किसी ने इसे देखा नहीं था?”
कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि यह सब पब्लिसिटी हासिल करने के लिए किया गया हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पूरे विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भी चर्चा में जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिस अपने काम के अलावा कथित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस मामले में उनका नाम कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है।
हाल ही में जैकलीन ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के आदेश को चुनौती दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
वर्क फ्रंट पर जैकलीन
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह अक्षय कुमार स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी हिस्सा हैं।
फिलहाल जैकलीन का नया गाना ‘जुगनी’ चर्चा में है और फैंस के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

